राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव सामने आया है. शुक्रवार, 17 जुलाई को अनुराग कुमार दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया, उन्हें सतीश गोलचा की जगह पोस्टिंग मिली है. सतीश गोलचा को समय से पहले CP पद से हटाया गया है. वहीं, बात करें अनुराग कुमार की तो इससे पहले वो इंटेलिजेंस ब्यूरो के पद पर तैनात थे. अनुराग, 1994 बैच के आपीएस अधिकारी है, उन्होंने 1992 बैच के आईपीएस ऑफिसर सतीश गोलचा की जगह ली, जिन्होंने पिछले साल अगस्त 2025 में दिल्ली पुलिस की कमान संभाली थी.

---विज्ञापन---

समय से पहले हटाए गए सतीश गोलचा


हैरानी की बात तो ये है कि सतीश गोलचा का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्हें पद से हटा दिया गया. केंद्र सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में बताया गया कि 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति उनके औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी मानी जाएगी और अगले आदेश तक बनी रहेगी. गौरतलब है कि अनुराग कुमार इससे पहले केंद्रीय सीक्रेट एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में विशेष निदेशक के पद पर तैनात थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, आखिर कैसे काम करता है इसका इंजन?

---विज्ञापन---

दिल्ली से ही शुरू किया था करियर


गौरतलब है कि पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने गुरुवार को अनुराग कुमार को आईबी से हटाकर उनके मूल कैडर एजीएमयूटी में वापस भेजने का निर्णय लिया था. इसके ठीक एक दिन बाद ही उन्हें दिल्ली पुलिस की सबसे अहम जिम्मेदारी सौंप दी गई. आपको बता दें कि अपने करियर की शुरुआत में अनुराग ने दिल्ली के कई जिलों में डीसीपी के पद पर जिम्मदारियां निभाई. दिल्ली में वर्षों का अनुभव होने के बाद उन्होंने इंडेलिजेंस ब्यूरो का रुख किया, जहां से उन्होंने विशेष निदेशक के तौर पर विदाई ली. अब एक बार फिर उन्हें दिल्ली वापस लौटने का मौका मिला और इस बार दिल्ली पुलिस का मुखिया बनकर नई जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे.

---विज्ञापन---