5 घाव, 15 टांके, दिल्ली में अमेरिकन बुली डॉग ने सात वर्षीय बच्ची पर किया हमला

Delhi american bulldog attacks girl: पीड़ित बच्ची बुरी तरह घायल हुई है, वह सदमे में है। पुलिस मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

american bulldog attacks seven year old girl delhi

अमेरिकन बुली ने सात वर्षीय बच्ची पर हमला बोला

Delhi american bulldog attacks girl: दिल्ली में एक बार फिर पालतू कुत्ते ने पड़ोस में खेल रही सात वर्षीय बच्ची पर हमला बोल दिया। बच्ची के विरोध करने पर कुत्ते ने उस पर कई बार झपट्टा मारा। जिससे बच्ची को पांच जगह बुरी तरह घाव आए हैं। बच्ची को करीब 15 टांकें लगाए गए हैं। हमला करने वाला डॉग पिटबुल नस्ल (अमेरिकन बुली) है। सूचना मिलने पर पुलिस ने डॉग के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। बच्ची की हालत अब स्थिर है। लेकिन वह अभी सदमे में है।

विज्ञापन

कुत्ते ने लड़की के हाथ, कमर, कान के पीछे, पैर और आंख के नीचे काटा 

जानकारी के अनुसार रोहिणी सेक्टर 25 की एक सोसायटी में श्रीकांत भगत परिवार समेत रहते हैं। 9 फरवरी को उनकी सात वर्षीय बेटी घर के पास खेल रही थी। इस दौरान उनके पड़ोसी के पिटबुल नस्ल के पालतू कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। लड़की ने हिम्मत नहीं हारी और उसका विरोध किया। हमले में कुत्ते ने लड़की के हाथ, कमर, कान के पीछे, पैर और आंख के नीचे काट खाया है। शोर-शराब सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह बच्ची को कुत्ते की पकड़ से मुक्त करवाया गया।

विज्ञापन

परिजनों और आसपास के लोगों में रोष

बच्ची को समीप के अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अब स्थिर है। परिजनों के अनुसार बच्ची काफी सदमे में है, वह पिछले तीन दिन से ठीक से सो नहीं पा रही है। घटना से परिनजों और आसपास के लोगों में काफी रोष है। पुलिस ने श्रीकांत भगत की शिकायत पर डॉग मालिक के खिलाफ IPC की धारा 289 (जानवरों के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) और 337 (लापरवाही से किसी को चोट पहुंचाना जिससे किसी व्यक्ति को खतरा हो) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ