Airtel यूजर्स को झटका! 299 समेत 6 रिचार्ज प्लान बंद, 899 रुपये वाला प्लान भी हुआ महंगा

Airtel ने अपने कई पॉपुलर बजट प्रीपेड प्लान्स को बदं कर दिया हैं वहीं कुछ प्लान की कीमत बढ़ा दी है.ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या Airtel के रिचार्ज प्लान महंगे होने की शुरुआत हो गई है? जानते हैं डिटेल्स.

Airtel recharge plans discontinued
1 / 7
Airtel recharge plans discontinued

एयरटेल ने अपने कई पॉपुलर प्रीपेड रिचार्ज प्लान को पोर्टफोलियो से हटा दिया है. इसमें 299, 319, 579, 619, 649 और 799 रुपये वाले प्लान शामिल हैं. इसके बाद यूजर्स के लिए सस्ते रिचार्ज प्लान के ऑप्शन कम हो गए हैं.

विज्ञापन

299 रुपये वाला प्लान क्यों था खास?

299 रुपये वाला प्लान क्यों था खास?2 / 7

299 रुपये का प्लान कम बजट वाले यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर था. इसमें 28 दिनों की वैलिटिडी के साथ रोजाना 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS मिलते थे.

विज्ञापन

319, 649 और 799 रुपये के प्लान भी हटे

319, 649 और 799 रुपये के प्लान भी हटे3 / 7

Airtel ने 319 रुपये के साथ 649 रुपये और 799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान भी बंद कर दिए हैं. इन प्लान्स में अलग-अलग वैलिडिटी के साथ 1.5 जीबी डेली डेटा जैसे फायदे मिलते थे. कंपनी ने भी तक इन प्लान को हटाने की कोई वजह नहीं बताई है.

579 और 619 रुपये वाले प्लान भी बंद

579 और 619 रुपये वाले प्लान भी बंद4 / 7

579 रुपये और 619 रुपये वाले प्लान को एयरटेल ने सभी जगहों पर एक साथ बंद नहीं किया है. फिलहाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सर्किल में ये दोनो प्लान उपलब्ध नहीं है, जबकि कुछ अन्य क्षेत्रों में अभी भी नजर आ रहा हैं.

विज्ञापन

859 रुपये का प्लान हुआ 899 रुपये का

859 रुपये का प्लान हुआ 899 रुपये का5 / 7

वहीं एयरटेल ने 859 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत में भी इजाफा किया है. अब इसके लिए ग्राहकों को 899 रुपये खर्च करने होंगे. खास बात ये है कि 40 रुपये की इस बढ़ोतरी के बदले प्लान में कोई नया बेनिफिट नहीं जोड़ा गया है.यानी पुराने फायदे ही मिलेंगे, लेकिन कीमत ज्यादा देनी होगी.

क्या महंगे होने वाले हैं Airtel के रिचार्ज?

क्या महंगे होने वाले हैं Airtel के रिचार्ज?6 / 7

कई सस्ते प्लान हटने और एक प्लान की कीमत बढ़ने के बाद यूजर्स के बीच टैरिफ महंगे होने की चर्चा शुरू हो गई है. हालांक कंपन ने अभी तक ये घोषणा नहीं की है कि सभी प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ाई जाएगी.

विज्ञापन

5G को लेकर क्या है संकेत?

5G को लेकर क्या है संकेत?7 / 7

टेलीकॉम कंपनियों के लिए 5जी का इस्तेमाल लगातर बढ़ रहा है और इसी बीच एयरटेल की रिचार्ज पोर्टफोलियो में ये बदलाव हुए हैं. हो सकता है की भविष्य में कीमते बढ़ें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन