Vishnu Gupta death threat: अजमेर दरगाह शरीफ में शिव मंदिर का दावा करने वाले हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। हिंदू सेना के अध्यक्ष ने इस बारे में दिल्ली के बाराखंबा थाने में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जानकारी के अनुसार विष्णु गुप्ता को कनाडा और इंडिया में एक अन्य जगह से ये धमकी मिली है। पुलिस को दी शिकायत में विष्णु ने बताया है कि दो बार मोबाइल पर कॉल कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। विष्णु गुप्ता ने धमकी का ऑडियो रिकॉर्डिंग भी अपनी शिकायत की कापी के साथ दिल्ली पुलिस को दिया है।
ये भी पढ़ें: Video: संभल हिंसा का सच आया सामने! नए वीडियो में सफेद कुर्ता पहने युवक ने भीड़ को उकसाया
पुलिस एक्शन मोड में, साइबर एक्सपर्ट जांच में जुटे
शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस मसले पर एक्शन मोड में आ गई है। इस मामले की जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट की दो टीमें बनाई गई हैं। धमकी भरे कॉल किसके थे और कहां से आए तकनीकी सर्विलांस से इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार संवेदनशील केस होने के चलते पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
‘धमकी से डरने वाले नहीं’
वहीं, धमकी मिलने के बाद विष्णु गुप्ता में मीडिया में बयान दिया कि मैं ये कहना चाहता हूं हम ऐसे धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। मैं और मेरा संगठन हम कानून के तहत काम कर रहे हैं और कोर्ट जाना हमारा अधिकार है। हम कोर्ट के माध्यम से अपने मंदिरों को वापस लेकर रहेंगे और इसी कड़ी में अजमेर दरगाह में पहले संकट मोचन महादेव मंदिर था, इस बात की जांच होने के चलते बता दें ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
ये भी पढ़ें: Cyclone Fengal: तेज बारिश और हवा, एयरपोर्ट बंद, मौसम विभाग ने किया ये ताजा अपडेट जारी
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
9 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
12 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
22 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines