हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली एयरपोर्ट पर मजाक करना दो महिलाओं को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया एक्शन

Bomb remark on Vistara flight: विस्तारा एयरलाइन की उड़ान संख्या UK 975 में क्रू मेंबर एक बैग की जांच कर रहे थे। जांच में समय लगने पर दो महिलाओं ने मजाक करते हुए कहा कि क्या बैग में बम है? जांच एजेंसियों के मना करने पर भी महिलाएं बम होने की बात दोहराती रहीं, जिसके बाद दोनों को डिबोर्ड कर दिया गया।

विज्ञापन
vistara airline

Bomb remark on Vistara flight: दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब दिल्ली से मुंबई जा रही एक फ्लाइट को रनवे पर जाने से लौटना पड़ा। दरअसल, विस्तारा की फ्लाइट नंबर UK 975 से दो महिलाओं को डिबोर्ड गया। दोनों विमान में बम होने को लेकर मजाक कर रही थीं। जांच कर्मियों और पायलट ने उन्हें ऐसा करने से रोका था लेकिन दोनों ने क्रू मेंबर्स की एक न सुनी और वीडियो कॉल कर अपने परिजनों के साथ भी फ्लाइट में बम होने का मजाक करने लगीं।

यात्री को आया था फोन

जांच एजेंसियों के मुताबिक यह पूरा मामला 29 मार्च का है। दिल्ली से मुंबई के लिए विस्तारा एयरलाइन की उड़ान संख्या UK 975 तैयार खड़ी थी। इस बीच एक युवक ने पायलट को बताया कि उसके घर से फोन आया है और उसके पिता को दिल का दौरा पड़ा है उसे विमान से उतरना पड़ेगा। क्रू मेंबर नियमों के अनुसार युवक का बैग चेक कर उसे विमान से नीचे उतारने लगे। बैग जांच के दौरान थोड़ा समय लग गया। इस दौरान विमान में सफर कर रहीं (एक साथ) दो महिलाओं ने कहा कि क्या बैग में बम है? जो आप जांच में इतना समय लगा रहे हो।

विज्ञापन

महिला ने किया परिजनों को वीडियो कॉल 

पायलट ने महिलाओं को बताया कि यह जांच प्रोटोकॉल का हिस्सा है और आप बम होने जैसा मजाक न करें इससे अन्य यात्रियों में अफवाह फैल सकती है। इसके बाद भी महिलाएं रुकी नहीं और इतना ही नहीं उन्होंने किसी को मोबाइल पर वीडियो कॉल किया और फिर बम वाली बात मजाक में बोली। इसके बाद पायलट ने मामले की सूचना एयरपोर्ट जांच एजेंसी सीआईएसएफ को दी।

दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया गया

सूचना के बाद अलर्ट जारी किया गया विमान में बम के बारे में पूरी जांच पड़ताल होने के बाद फिर उसे उड़ान भरने की अनुमति दी गई। इस सब के बीच फ्लाइट में करीब दो घंटे की देरी हो गई। जांच एजेंसियों ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया। उन्हें फ्लाइट से उतारकर मुंबई जाने से रोक लिया गया। विस्तारा एयरलाइन पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल के बाद अब एक और आप विधायक की बढ़ीं मुश्किलें, ED की शिकायत पर कोर्ट ने किया तलब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola