Air pollution in Delhi NCR: दिल्ली समेत एनसीआर में मंगलवार को अचानक धूल भरी हवाओं ने वायु प्रदूषण बढ़ा दिया। खास तौर पर दिल्ली के बाहरी इलाकों में इस धुंध को साफ तौर पर देखा गया। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 134 यानी ‘मध्यम’ दर्ज किया गया।
इन केंद्रों पर सबसे खराब एक्यूआई
जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह 6 बजे से धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं। इसके कारण दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 1100 मीटर तक कम हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश स्टेशनों पर पीएम10 का स्तर काफी बढ़ गया, जबकि इंडिया गेट, पटपड़गंज और पूसा में सबसे खराब एक्यूआई दर्ज किया गया है।
और पढ़िए – Weather Update : तबाही मचाने के बाद कमजोरी पड़ा ‘मोचा’, जानें अपने शहर के मौसम का मिजाज
राजस्थान में उठा चक्रवात, इन राज्यों में असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली के ऊपर मौजूद धूल राजस्थान पर बने चक्रवात से उठी हवाओं के कारण बताई गई है। इन चक्रवाती हवाओं के परिणामस्वरूप उत्तरी राजस्थान में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश भी हुई है। जानकारों का कहना है कि इस चक्रवात का असर राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों तक देखा जाएगा।
और पढ़िए – कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर सुरजेवाला बोले- ज्यादा समय नहीं लगेगा, खड़गे जल्द करेंगे CM के नाम की घोषणा
दिल्ली का मौसम
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली पिछले 5 दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। हालांकि, क्षेत्र में आधी रात से तेज हवाएं चल रही हैं। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। IMD ने मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
3 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
7 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
7 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
11 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
11 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
11 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
14 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
14 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
16 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines