Weather Update : तबाही मचाने के बाद कमजोरी पड़ा 'मोचा', जानें अपने शहर के मौसम का मिजाज

Cyclone Mocha

Cyclone Mocha

Weather Update : चक्रवाती तूफान मोचा बंगलादेश और म्यांमार के तटों से टकराने का बाद तबाही मचाई है। हालांकि अब ये कमजोर पड़ने लगा है। फिलाहाल प्रभावित इलाकों में भी भी तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। तूफान मोका के कारण बांग्लादेश और म्यांमार प्रभावित तटिय इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया गया था।

विज्ञापन

मोचा तूफान ने रविवार दोपहर बाद बांग्लादेश और म्यांमार के रखाइन राज्य में सितवे टाउनशिप के पास दस्तक दी थी। जिससे कई इलाके में तबाही मची। तेज हवा के साथ बारिश होने के कारण कई इमारतों की छतें टूट गईं, पेड़-पौधे गिर गए। इसकी चपेट में आने से कम से कम तीन लोगों की मौत की खबर है।

विज्ञापन

म्यांमार में तूफान मोचा के कारण हजारों रोहिंग्या शरणार्थी बेघर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 1300 से अधिक टेंट को नुकसान होने से 1500 से अधिक रोहिंग्या बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

वहीं चक्रवाती तूफान मोका के कारण बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ। हालांक यहां के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। इसके कारण आज भी कई इलाकों में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

इसके साथ ही आज दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब-हरियाणा समेत कई जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों में भी आज तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पूर्व और दक्षिण असम एवं मेघालय में बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ