हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

दिवाली के बाद जामिया में 10 नवंबर से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास, यूनिवर्सिटी ने किया ऐलान

दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हालात एक बार फिर से नॉर्मल होने लगे हैं. इसी बीच शुक्रवार को यूनिवर्सिटी ने ऐलान किया है कि वो अब छात्रों को दी जा रही ऑनलाइन क्लास खत्म करने जा रही है.

विज्ञापन
शुक्रवार को जामिया यूनिवर्सिटी ने ऐलान किया है कि वो अब छात्रों को दी जा रही ऑनलाइन क्लास खत्म करने जा रही है. (Photo: ANI)

दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों की मांगें पूरी होने के बाद भूख हड़ताल और प्रदर्शन खत्म हो गया है. अब जामिया में हालात एक बार फिर से नॉर्मल होने लगे हैं. इसी बीच शुक्रवार को यूनिवर्सिटी ने ऐलान किया है कि वो अब छात्रों को दी जा रही ऑनलाइन क्लास खत्म करने जा रही है. जामिया के रजिस्ट्रार महताब आलम रिजवी ने इस बारे में जानकारी दी है कि ऑनलाइन सिर्फ 9 नवंबर, 2026 तक ही चलेंगी और 10 नवंबर, 2026 से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी. उन्होंने आगे बताया कि दूसरी मिड-टर्म परीक्षाएं अब 16 नवंबर, 2026 से 21 नवंबर, 2026 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी.

ये भी पढ़ें: जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा अपडेट, चुनाव की समयसीमा तय; 18 दिन बाद छात्रों की भूख हड़ताल खत्म

छात्रों ने निकाला विजय मार्च

जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों ने शुक्रवार को कैंपस में एक विजय मार्च निकाला और जश्न मनाया. विश्वविद्यालय ने 2006 से भंग पड़े छात्र संघ को फिर से बहाल करने के लिए एक टाइमलाइन की घोषणा की है. छात्रों ने ‘जामिया मिलिया इस्लामिया छात्र संघ’ (JMISU) के संविधान को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मंजूरी दिए जाने को, एक निर्वाचित प्रतिनिधि निकाय को बहाल करने के लिए अपने लंबे संघर्ष की जीत बताया. छात्रों ने ‘छात्र-युवा एकता जिंदाबाद’ लिखे पोस्टर लहराए.

विज्ञापन

आदेश में क्या?

जामिया यूनिवर्सिटी ने 29 अक्टूबर को JMISU संविधान को लागू करने की मंजूरी दी और इसे पूरा करने के लिए 15 मई, 2027 की समय-सीमा तय की गई है. विश्वविद्यालय ने कहा कि संविधान को मंजूरी मिलने के बाद छात्र चुनावों पर लिंगदोह समिति की सिफारिशों और दिशानिर्देशों के मुताबिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी. इलेक्शन एकेडमिक सेशन शुरू होने के 6 हफ्ते के भीतर, यानी लगभग 16 जुलाई, 2027 के छह सप्ताह बाद कराए जाएंगे. आदेश में यह भी कहा गया है कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण जारी किए गए सभी शो-कॉज नोटिस, अनुशासनात्मक जांच, निष्कासन, सस्पेंशन और कैंपस में एंट्री पर लगी रोक को वापस लिया जाए.

ये भी पढ़ें: जामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? प्रशासन ने मानी स्टूडेंट यूनियन की बड़ी मांग, जानें मामला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola