नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने डिमार्केशन आदेश को रद्द कर दिया है। इसके बावजूद भाजपा शासित डीडीए और एलजी दिल्ली के लोगों के सर से छत छीनने का काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार के नुमाइंदे एलजी वीके सक्सेना के अधीन डीडीए और दिल्ली पुलिस आती है। मैंने उन्हें पत्र सौंपकर डिमोलिशन रुकवाने का निवेदन किया लेकिन एलजी ने इंकार कर दिया।
और पढ़िए –Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में नक्सलियों ने ट्रैक्टर और JCB में लगाई आग, बनाई जा रही थी सड़क
फ्रॉड डिमार्केशन के रद्द होने के बावजूद महरौली में तोड़फोड़
आप नेता का दावा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश पर मंत्री कैलाश गहलोत ने डिमार्केशन का रिव्यू कर उसे गलत करार दिया। फ्रॉड डिमार्केशन के रद्द होने के बावजूद महरौली में तोड़फोड़ की जा रही है। दिल्ली सरकार के आदेश में साफ बताया गया है कि यह डिमार्केशन गलत तरीके से किया गया है। इसका मतलब डिमोलिशन का आधार ही गलत है तो डिमोलिशन नहीं होना चाहिए।
महरौली में भारी संख्या में लोगों को विस्थापित किया
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और डीडीए सदस्य सोमनाथ भारती ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की और पत्र सौंपा। उनसे महरौली में डीडीए की तोड़फोड़ रुकवाने का निवेदन किया। इसके बाद पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि पूरी दिल्ली में एक डर का माहौल पैदा हो गया है। महरौली में बहुत भारी संख्या में डीडीए द्वारा लोगों को विस्थापित करने का कार्यक्रम चल रहा है। दिल्ली में डीडीए और पुलिस, दोनों डिपार्टमेंट्स राज्य सरकार के अधीन नहीं आते हैं। यह दोनों डिपार्टमेंट्स केंद्र सरकार यानी भाजपा की सरकार के अधीन आते हैं। इन दोनों डिपार्टमेंट्स को भाजपा एलजी के माध्यम से दिल्ली में चलाती है। पिछले 8 साल में इन दोनों डिपार्टमेंट्स ने दिल्ली के अंदर अपनी ताकत का दुरुपयोग ही किया है। डीडीए के चेयरमैन एलजी वीके सक्सेना हैं और यह केंद्र सरकार का विभाग है।
डिमार्केशन के आधार पर डिमोलिशन ड्राइव कर रहे हैं, ये डिमार्केशन ही फॉल्टी
आप नेता ने आगे दावा किया कि डीडीए ने 12 दिसंबर 2022 को एक डिमोलिशन ऑर्डर पास किया और विभिन्न खसरा नंबर को खाली करने की जानकारी दी। इसके बाद इलाके में हाहाकार मच गया। क्योंकि हजारों घर इसकी चपेट में आ गए। करीब 1 लाख लोगों के विस्थापित करने के लिए भाजपा ने तैयारी करा ली। आम आदमी पार्टी ने मुद्दे को उठाया। हमें लगा कि इस मुद्दे को उठाने के बाद डीडीए भविष्य में यह काम नहीं करेगी। लेकिन 9 फरवरी 2023 को अचानक जानकारी मिली कि 10 फरवरी 2023 को डीडीए एक बहुत बड़ा डिमोलिशन ड्राइव करने जा रही है। इस डिमोलिशन ड्राइव में करीब 1 लाख लोग विस्थापित हो जाएंगे। जिस डिमार्केशन के आधार पर डिमोलिशन ड्राइव कर रहे हैं, ये डिमार्केशन ही फॉल्टी और फ्रॉड है। डिमार्केशन में त्रुटियां है, लेकिन इस बारे में कोई बताने को तैयार नहीं है। एलजी के लिए डीडीए राजनीति का एक औजार बन चुकी है।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
2 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
2 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
6 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
8 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
8 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines