आप नेता सोमनाथ भारती बोले-डिमार्केशन आदेश रद्द, बावजूद इसके छीनी जा रही लोगों के सर से छत 

AAP, BJP, Somnath Bharti, Demarcation, Demolition Dive, Mehrauli

सोमनाथ भारती (सफेद कमीज)

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने डिमार्केशन आदेश को रद्द कर दिया है। इसके बावजूद भाजपा शासित डीडीए और एलजी दिल्ली के लोगों के सर से छत छीनने का काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार के नुमाइंदे एलजी वीके सक्सेना के अधीन डीडीए और दिल्ली पुलिस आती है। मैंने उन्हें पत्र सौंपकर डिमोलिशन रुकवाने का निवेदन किया लेकिन एलजी ने इंकार कर दिया।

फ्रॉड डिमार्केशन के रद्द होने के बावजूद महरौली में तोड़फोड़

आप नेता का दावा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश पर मंत्री कैलाश गहलोत ने डिमार्केशन का रिव्यू कर उसे गलत करार दिया। फ्रॉड डिमार्केशन के रद्द होने के बावजूद महरौली में तोड़फोड़ की जा रही है। दिल्ली सरकार के आदेश में साफ बताया गया है कि यह डिमार्केशन गलत तरीके से किया गया है। इसका मतलब डिमोलिशन का आधार ही गलत है तो डिमोलिशन नहीं होना चाहिए।‌

महरौली में भारी संख्या में लोगों को विस्थापित किया 

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और डीडीए सदस्य सोमनाथ भारती ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की और पत्र सौंपा। उनसे महरौली में डीडीए की तोड़फोड़ रुकवाने का निवेदन किया। इसके बाद पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि पूरी दिल्ली में एक डर का माहौल पैदा हो गया है। महरौली में बहुत भारी संख्या में डीडीए द्वारा लोगों को विस्थापित करने का कार्यक्रम चल रहा है। दिल्ली में डीडीए और पुलिस, दोनों डिपार्टमेंट्स राज्य सरकार के अधीन नहीं आते हैं। यह दोनों डिपार्टमेंट्स केंद्र सरकार यानी भाजपा की सरकार के अधीन आते हैं। इन दोनों डिपार्टमेंट्स को भाजपा एलजी के माध्यम से दिल्ली में चलाती है। पिछले 8 साल में इन दोनों डिपार्टमेंट्स ने दिल्ली के अंदर अपनी ताकत का दुरुपयोग ही किया है। डीडीए के चेयरमैन एलजी वीके सक्सेना हैं और यह केंद्र सरकार का विभाग है।

डिमार्केशन के आधार पर डिमोलिशन ड्राइव कर रहे हैं, ये डिमार्केशन ही फॉल्टी

आप नेता ने आगे दावा किया कि डीडीए ने 12 दिसंबर 2022 को एक डिमोलिशन ऑर्डर पास किया और विभिन्न खसरा नंबर को खाली करने की जानकारी दी। इसके बाद इलाके में हाहाकार मच गया। क्योंकि हजारों घर इसकी चपेट में आ गए। करीब 1 लाख लोगों के विस्थापित करने के लिए भाजपा ने तैयारी करा ली। आम आदमी पार्टी ने मुद्दे को उठाया। हमें लगा कि इस मुद्दे को उठाने के बाद डीडीए भविष्य में यह काम नहीं करेगी। लेकिन 9 फरवरी 2023 को अचानक जानकारी मिली कि 10 फरवरी 2023 को डीडीए एक बहुत बड़ा डिमोलिशन ड्राइव करने जा रही है। इस डिमोलिशन ड्राइव में करीब 1 लाख लोग विस्थापित हो जाएंगे। जिस डिमार्केशन के आधार पर डिमोलिशन ड्राइव कर रहे हैं, ये डिमार्केशन ही फॉल्टी और फ्रॉड है। डिमार्केशन में त्रुटियां है, लेकिन इस बारे में कोई बताने को तैयार नहीं है। एलजी के लिए डीडीए राजनीति का एक औजार बन चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ