नई दिल्ली: आबकारी नीति के कथित घोटाले को लेकर सीबीआई ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है। उन्हें 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। केजरीवाल को समन जारी होने पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अत्याचार का अंत जरूर होगा। उन्होंने बताया कि केजरीवाल 16 अप्रैल को सीबीआई के सामने जाएंगे।
संजय सिंह ने दावा किया कि जिस दिन दिल्ली की विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि देश के पीएम मोदी का करोड़ों रुपए कालाधन उनके दोस्त की कंपनी में लगा है। उसी दिन मैंने अरविंद केजरीवाल से कहा था कि अब अगला नंबर आपका है। ये लोग सारे जतन करेंगे। पीएम मोदी के भ्रष्टाचार को दबाव करेंगे।
यह भी पढ़ें: यह तो बस शुरुआत है, खरगे और राहुल गांधी से मिले शरद पवार, बोले- ममता हों या केजरीवाल, सबसे होगी बात
मोदीजी ने साजिश रचना उसी दिन से शुरू किया
सांसद संजय सिंह ने कहा कि दरअसल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की विधानसभा में सिलसिलेवार, परत-दर-परत यह समझाने का प्रयास किया था कि दोस्त की कंपनी में लगा पैसा मोदीजी का है। उसी दिन से दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ मोदीजी ने साजिश रचना शुरू कर दिया। आज सीबीआई का समन भी आ गया।
https://twitter.com/AHindinews/status/1646856795783335942?s=20
नहीं दबेगी केजरीवाल की आवाज
संजय सिंह ने कहा कि मैं PM मोदी को बताना चाहता हूं कि आप और आपकी सरकार सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डुबे हुए हैं और अरविंद केजरीवाल की लड़ाई ये सीबीआई का समन भेजने से नहीं रुकेगी। देश के सामने आपके काले कारनामे उजागर करने की लड़ाई जो अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा से शुरू की है, वह रूकने वाली नहीं है। 16 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने, जेल भेजने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की आपने जो साजिश रची है, उससे उनकी आवाज नहीं दबेगी। ये देश के एक-एक घर में आवाज पहुंचेगी। आपने लाखों-करोड़ों रुपए काला धन दोस्त की कंपनी में लगाया है।
https://twitter.com/ani_digital/status/1646849705303744512?s=20
केंद्रीय मंत्री बोलीं- कुछ तो सीबीआई को जरूर मिला होगा
केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि CBI ने अपनी तहकीकात पूरी की होगी, कागजात इकट्ठे किए होंगे और तभी वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुला रहे हैं। सीएम होने के नाते दिल्ली की कोई भी नीति उनकी मर्जी और जानकारी के बिना नहीं बन सकती। कहीं न कहीं अरविंद केजरीवाल का सहयोग इन सब चीजों में रहा है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1646876568013398017?s=20
और पढ़िए – Oxfam India: सीबीआई ने ऑक्सफैम इंडिया NGO के खिलाफ दर्ज किया केस, कानून के खिलाफ विदेशों से वसूल रहे थे चंदा
आबकारी घोटाले में मनीष सिसोदिया जेल में
उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। बाद में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अरेस्ट किया था। उन्हें अब तक जमानत नहीं मिली है। वर्तमान में सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
11 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
16 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
17 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
20 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
22 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
23 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
2 days agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines