'यह तो बस शुरुआत है...', खरगे और राहुल गांधी से मिले शरद पवार, बोले- ममता हों या केजरीवाल, सबसे होगी बात
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

नई दिल्ली: भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता की मुहिम तेज हो गई है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बाद अब नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार की शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की। मीटिंग के वक्त राहुल गांधी भी मौजूद थे।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए और संविधान को सुरक्षित रखने के लिए रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों के लिए हम एक होकर लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं और एक-एक करके हम सबसे बात करेंगे। मैं चाहता हूं कि हम मिलकर देश के हित में काम करें और यही विचार पवार साहब का भी है।’
#WATCH देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए और संविधान को सुरक्षित रखने के लिए, रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों के लिए हम एक होकर लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं और एक-एक करके हम सबसे बात करेंगे। मैं चाहता हूं कि हम मिलकर देश के हित में काम करें और यही विचार पवार साहब का भी है: कांग्रेस के… pic.twitter.com/hnvSky4pjV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2023
वहीं, राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार की बातों को दोहराते हुए कहा कि विपक्ष को एक करने की एक प्रक्रिया चालू हुई है। हम सब पार्टियां इस प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध हैं।
#WATCH मल्लिकार्जुन खड़गे और शरद पवार जी ने कहा है कि विपक्ष को एक करने की एक प्रक्रिया चालू हुई है…हम सब पार्टियां इस प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध हैं: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली pic.twitter.com/cMV8TNBIyX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2023
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, ‘हमारी सोच वही है जो खरगे जी ने आपको बताई थी। लेकिन सिर्फ सोचने से काम नहीं चलेगा। एक प्रक्रिया शुरू करने की जरूरत है। यह तो बस शुरुआत है। इसके बाद अन्य महत्वपूर्ण विपक्षी दलों के साथ बातचीत की जाएगी, चाहे वह ममता बनर्जी हों, अरविंद केजरीवाल या अन्य।’
#WATCH | NCP chief Sharad Pawar addresses the media after meeting Congress chief Mallikarjun Kharge at his residence in Delhi.
"Our thinking is exactly what Kharge ji told you. But mere thinking will not help. A process needs to be started…This is just the beginning. After… pic.twitter.com/GZ4dz3cJuF
— ANI (@ANI) April 13, 2023
शरद पवार की ये मीटिंग बेहद महत्वपूर्ण रही क्योंकि हाल ही में अडानी समूह के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से उठाई जा रही जेपीसी जांच की मांग को खारिज कर दिया था। शरद पवार ही वो अहम कड़ी थे, जिन्होंने महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और उद्धव ठाकरे की पार्टी के बीच गठबंधन कराया था।
#WATCH | NCP Chief Sharad Pawar meets Congress President Mallikarjun Kharge and party leaders Rahul Gandhi & KC Venugopal in Delhi pic.twitter.com/kIl6aa16Aa
— ANI (@ANI) April 13, 2023
नीतीश कुमार ने गुरुवार को वामपंथी दिग्गज नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी और डी राजा से मुलाकात कर उन्हें मोदी सरकार के खिलाफ साथ देने के लिए मनाया है।
येचुरी ने कहा कि हमारी पार्टी और वामपंथियों का हमेशा मानना रहा है कि धर्म निरपेक्ष सोच, जनवादी पार्टियों को एकजुट होने की जरुरत है। देश और संविधान को बचाना है। इसके लिए भाजपा और केंद्र की मौजूदा सरकार को हराने की जरुरत है।
With Bihar CM Shri Nitish Kumar to carry forward the efforts to unite secular democratic parties to safeguard the Indian Republic, Constitution and Democracy, severely assaulted by the BJP & Modi govt. Defeat the BJP in order to save India & people’s livelihoods. pic.twitter.com/9yXdRGM3tI
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) April 13, 2023
विपक्षी नेताओं ने कहा है कि आने वाले दिनों में विपक्षी एकता मुहिम को और बढ़ाया जाएगा। कांग्रेस बहुत जल्द शीर्ष विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाने की योजना बना रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: