नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि “आप” के पास सदन में बहुमत होने के बावजूद भाजपा के पार्षदों ने गुंडागर्दी करके दिल्ली में मेयर का चुनाव नहीं होने दिया। अपने प्रोटेम स्पीकर से सदन को स्थगित करवा दिया। भाजपा ने साबित कर दिया कि वह भगोड़ा पार्टी है। वह सदन छोड़कर भाग गई है। आम आदमी पार्टी के 151 लोग सदन में वोटिंग का इंतजार करते रहे।
और पढ़िए –Lucknow Building Collapse: लखनऊ के रिहायशी इलाके में गिरी इमारत, अब तक 14 लोगों को बचाया
दो करोड़ लोगों के जनादेश का अपमान
आप नेता ने आगे कहा, एमसीडी के अंदर भाजपा ने खतरनाक प्रयोग शुरू कर दिया है। यह दो करोड़ लोगों के जनादेश का अपमान और लोकतंत्र का गला घोंटने की कार्यवाही है। हम आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। हम संकल्प लेते हैं कि इसी सदन में भाजपा को मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में बुरी तरह से पराजित करने का काम करेंगे।
लोकतंत्र की हत्या
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि पूरे देश ने देखा की भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए दिल्ली में मेयर का चुनाव नहीं होने दिया। आम आदमी पार्टी के पार्षद, भाजपा की गाली गलौज के बावजूद शांति से बैठे रहे। भाजपा ने अपने ही पीठासीन अधिकारी से सदन को स्थगित करा दिया। एमसीडी के सदन में रात 8 बजे तक इंतज़ार कर रहे थे कि एलजी को सद्बुद्धि आये और वो आज ही मेयर का चुनाव करवाएं। एलजी के सामने भाजपा लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है और वो कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। भाजपा लोकतंत्र का सम्मान करे और मेयर का चुनाव जल्दी करवाए। आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा 15 साल तक एमसीडी में रही। अब जनता ने आम आदमी पार्टी को 5 साल के लिए मौका दिया है। ऐसे में मेयर का चुनाव होने दीजिए।
और पढ़िए –JNU के छात्रों का दावा- BBC Documentary की स्क्रीनिंग के दौरान ABVP के कार्यकर्ताओं ने किया पथराव
सदन को स्थगित कर दिया
आप नेता ने कहा दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव मंगलवार को होना था। लेकिन सदन में भाजपा की गुंडागर्दी की वजह से सदन को स्थगित कर दिया गया। इस दौरान रात 8 बजे तक आम आदमी पार्टी के पार्षद, विधायक और सांसद सदन के बाहर वोटिंग का इंतजार करते रहे। मेयर का चुनाव नहीं होने के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि पूरे देश और दिल्ली ने देखा है कि आम आदमी पार्टी के पास मेयर चुनाव में 151 की संख्या होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी न सदन में गुंडागर्दी की। भाजपा के पास मात्र 113 वोट थे लेकिन उन्होंने गाली गलौज करके, हमारी महिला पार्षदों को अपमानित करके सदन की कार्यवाही को स्थगित कराने का काम किया है। यह एक बहुत ही खतरनाक प्रयोग भाजपा ने एमसीडी के अंदर शुरू कर दिया है। दिल्ली की दो करोड़ जनता ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की अगुवाई में पूरी दिल्ली के अंदर भाजपा को पराजित करने का काम किया। यह दो करोड़ लोगों के जनादेश का अपमान है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
3 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
5 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
12 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
20 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
20 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
20 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines