Lucknow Building Collapse: लखनऊ के रिहायशी इलाके में गिरी इमारत, अब तक 14 लोगों को बचाया

Lucknow Building Collapse
विज्ञापन

Lucknow Building Collapse: लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर मंगलवार को एक रिहायशी इमारत गिरने के बाद अब तक 14 लोगों को बचाया गया है। मंगलवार की रात को पुलिस उप महानिरीक्षक (DGP) डीएस चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वजीर हसनगंज रोड पर एक रिहायशी इमारत के ढहने से पांच लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।

विज्ञापन

DGP बोले- घटना की उचित जांच की जाएगी

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए डीजीपी ने कहा, “पांच लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं और उन्हें उचित ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। वे एक ही कमरे में हैं। हम दो लोगों के संपर्क में हैं। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उचित जांच की जाएगी।”

डिप्टी CM बोले- इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वजीर हसनगंज रोड पर एक आवासीय इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर मौजूद है और बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे पाठक ने कहा, “इमारत अचानक ढह गई। तीन शव मिले हैं और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। एनडीआरएफ और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं, बचाव अभियान जारी है।”

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया घटना का संज्ञान

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना का संज्ञान लिया और उन्हें मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भेजने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को उचित उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।

साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर जाकर राहत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कई अस्पतालों को भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ