Delhi Assembly Elections: दिल्ली में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई होने लगा है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अवध ओझा का बड़ा बयान सामने आया है। ओझा ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की तुलना भगवान से कर डाली है। ओझा ने केजरीवाल को भगवान कृष्ण का अवतार बताया है। इतना ही नहीं, उन्होंने उम्मीद जताई कि 2029 लोकसभा चुनाव के बाद अरविंद केजरीवाल पीएम बनेंगे। बता दें कि कुछ ही दिन पहले अवध ओझा ने आप का दामन थामा था। आप ने उनको पटपड़गंज सीट से दिल्ली विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़ें:सुनील यादव कौन? लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने US में करवाया मर्डर, नशा तस्करी से कनेक्शन
एक समाचार एजेंसी से बातचीत में अवध ओझा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल निश्चित तौर पर भगवान हैं। वे कृष्ण के अवतार हैं। जब भी कोई शख्स समाज में बदलाव लाने की कोशिश करता है, गरीबों का मसीहा बनने की कोशिश करता है, उसके पीछे समाज में मौजूद कंस पड़ जाते हैं। देवकी और वासुदेव ने क्या बिगाड़ा था, जो भगवान कृष्ण जेल में पैदा हुए?
यह भी पढ़ें:‘नीली क्रांति को फैशन शो बनाया…’, मायावती के भतीजे ने राहुल और प्रियंका गांधी पर साधा निशाना
समाज के कंस नहीं चाहते कि कोई सताए हुए लोगों के लिए काम करे, कोई मजलूमों के लिए काम करे। आज दिल्ली पूरे देश के लिए उदाहरण बनती जा रही है। सबकी हालत खराब है कि कहीं 2029 में केजरीवाल अगले पीएम न बन जाएं। इसलिए कुछ लोग उनके पीछे पड़े हैं। मैं कहता हूं कि वे भगवान हैं, उन्होंने एजुकेशन फ्री कर दी। हेल्थ को लेकर उनकी दूरगामी सोच है।
गोंडा के रहने वाले हैं ओझा
बता दें कि यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले अवध प्रताप ओझा ने 2 दिसंबर को नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। उनको लोकप्रिय ओझा सर के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने कोचिंग संस्थान में UPSC के अभ्यर्थियों को पढ़ाया है। उनके वीडियो भी अक्सर वायरल होते रहते हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद ओझा ने ऐलान किया था कि वे आम आदमी पार्टी की नीतियों का अनुसरण करेंगे। ओझा के माता-पिता गोंडा में रहते हैं। उनके पिता माता प्रसाद ओझा पोस्टमास्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी मां वकालत करती हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
4 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
5 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
6 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
7 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
8 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
8 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
19 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
21 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines