Aaj Ka Mausam : देश की राष्ट्रीय राजधानी में अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली एनसीआर में धूल भरी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली। इस हफ्ते मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कभी तेज हवाएं चल रही हैं तो कभी बादल बरस रहे हैं, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई। आइए जानते हैं कि क्या है भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का लेटेस्ट अपडेट?
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा सामान्य से करीब 6 डिग्री और अधिकतम पारा सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक रहा। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली और आसपास के जिलों में गुरुवार को आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहा और बारिश हुई। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल रही हैं, जिसकी स्पीड 30-40 किमी प्रति घंटा होगी, जो बढ़कर 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बारिश होने से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली और कई इलाकों में तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच गिरा।
यह भी पढ़ें : सावधान! तूफानी हवाएं, बरसेंगे बादल; 20 से ज्यादा राज्यों के लिए अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट
11-12 अप्रैल को भी छाएंगे बादल, होगी बारिश
दिल्ली एनसीआर में 11-12 अप्रैल को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बरसात भी होने के आसार हैं। दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
13 अप्रैल को मौसम रहेगा साफ
राजधानी और आसपास के इलाकों में 13 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह 6-8 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी, जो दोपहर में 8-12 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी। शाम और रात में हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा से 8 किमी प्रति घंटे से कम की गति से चलेंगी।
यह भी पढ़ें : दिल्ली एनसीआर में बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने 12 तक दिया मौसम का अपडेट
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
20 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
22 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines