दिल्ली एनसीआर में बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने 12 तक दिया मौसम का अपडेट

Delhi-NCR में आज बारिश की संभावना है। ऐसे में हीटवेव से राहत मिल सकती है। IMD ने 10-12 अप्रैल तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। जानें आज कैसा रहेगा मौसम…

Delhi-NCR Weather Update

Delhi-NCR Weather Update

Delhi-NCR Weather Update: आज सुबह दिल्ली एनसीआर की हवा में कुछ ठंडक महसूस हुई।आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश की भी संभावना बनी हुई है। अप्रैल के महीने की शुरुआत से ही तपती गर्मी ने हाल बेहाल किया हुआ था, लेकिन अब मौसम ने करवट बदली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 10 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जिसमें बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसे में गर्मी के प्रकोप और हीटवेव से भी राहत मिलेगी। हालांकि 12 अप्रैल के बाद गर्मी अपने चरम पर होगी जो लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर देगी। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम…

विज्ञापन

बुधवार को टूटा तीन साल का रिकॉर्ड

अप्रैल के महीने में ही जून जैसी गर्मी ने सभी को परेशान कर दिया है। हर कोई इसी टेंशन में है कि अभी ये हाल है तो आने वाले दिनों में क्या होगा? अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार यानी 9 अप्रैल को गर्मी अपने चरम पर थी,  जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। गर्मी ने तीन सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। दिन में ही नहीं रात में भी गर्मी का कहर बरकरार था। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप रही जिसने लोगों की आफत कर दी।

विज्ञापन

Delhi-NCR Weather Update

विज्ञापन

कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और हवा में भी ठंडक है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बादलों की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Heatwave

गर्मी का कहर

विज्ञापन

बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में बिजली की चमक के साथ बारिश और आंधी आने की संभावना जताई है।

Rainy Weather

विज्ञापन

अगर बारिश होती है तो कहीं न कहीं इससे मौसम खुशनुमा जरूर हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ