---विज्ञापन---

देश angle-right

सावधान! तूफानी हवाएं, बरसेंगे बादल; 20 से ज्यादा राज्यों के लिए अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट

दिल्ली-NCR में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिहार में खराब मौसम से लोगों की जान जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के लिए मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है। कहीं तूफानी हवाओं के साथ बारिश होगी और ओले गिरेंगे तो कहीं हीटवेव चलेगी।

---विज्ञापन---

उत्तर भारत और मध्य भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से ज्यादा हो गया है। हालांकि देश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसका असर देखने को मिल रहा है, लेकिन उत्तर और मध्य भारत को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। वहीं बिहार में बिजली गिरने से 4 लोगों में 15 लोगों की जान जा चुकी है। बेगूसराय, दरभंगा में 5-5, मधुबनी में 4, औरंगाबाद में 1 शख्स की मौत हुई है। बिहार में पिछले 3 दिन से बारिश और ओलावृष्टि हो रही है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह बारिश हुई। असम और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण नमी वाली हवाएं बिहार समेत उत्तर और पूर्व भारत के कुछ राज्यों में बारिश का कारण बन रही हैं। उत्तर भारत और पश्चिम भारत के राज्यों में अप्रैल के पहले हफ्ते से ही लू चलने लगी है। राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ हीट वेव की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अब 21 राज्यों के लिए बारिश और 10 के लिए हीटवेव का अलर्ट दिया है। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

देश में ताजा मौसमी परिस्थतियां

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज और कल 11 अप्रैल उत्तर-पश्चिम भारत में गरज और चमक के साथ बारिश होगी। तूफानी हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। 12 अप्रैल तक पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर एक्टिव है। पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिम विदर्भ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर हवाओं का गर्त बना हुआ है।

---विज्ञापन---

उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर बना हुआ है। पश्चिम-मध्य और उससे सटी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 12 घंटों के दौरान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके बाद उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और अगले 24 घंटों के दौरान मध्य बंगाल की खाड़ी में पहुंचकर धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, ताजा मौसमी परिस्थतियों के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में आंधी, बिजली के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलेंगी और बारिश होने की भी संभावना है। यनम, केरल, माहे, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत में 13 अप्रैल तक बादल बरस सकते हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। बिहार, अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कुछ इलाकों में 15 अप्रैल तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में रात में गर्म मौसम रहने की संभावना है। कोंकण और गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में मौसम गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

 

---विज्ञापन---

First published on: Apr 10, 2025 08:20 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola