50 किमी की स्पीड से चल रहीं धूल भरी हवाएं, दिल्ली एनसीआर में बारिश, 5-10 डिग्री तक गिरा तापमान

Aaj Ka Mausam : दिल्ली एनसीआर में 50 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं चल रही हैं। साथ ही बारिश भी हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

Delhi NCR IMD Alert

Delhi NCR Weather IMD Alert

Aaj Ka Mausam : देश की राष्ट्रीय राजधानी में अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली एनसीआर में धूल भरी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली। इस हफ्ते मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कभी तेज हवाएं चल रही हैं तो कभी बादल बरस रहे हैं, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई। आइए जानते हैं कि क्या है भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का लेटेस्ट अपडेट?

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा सामान्य से करीब 6 डिग्री और अधिकतम पारा सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक रहा। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली और आसपास के जिलों में गुरुवार को आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहा और बारिश हुई। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल रही हैं, जिसकी स्पीड 30-40 किमी प्रति घंटा होगी, जो बढ़कर 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बारिश होने से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली और कई इलाकों में तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच गिरा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

11-12 अप्रैल को भी छाएंगे बादल, होगी बारिश

दिल्ली एनसीआर में 11-12 अप्रैल को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बरसात भी होने के आसार हैं। दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

विज्ञापन

13 अप्रैल को मौसम रहेगा साफ

राजधानी और आसपास के इलाकों में 13 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह 6-8 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी, जो दोपहर में 8-12 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी। शाम और रात में हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा से 8 किमी प्रति घंटे से कम की गति से चलेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ