सावधान! फिर आएगा तूफान, चलेंगी तेज हवाएं, दिल्ली NCR में अगले 2 घंटे में बारिश का अलर्ट

IMD Monsoon 2025 Alert : देश की राजधानी में एक बार फिर मौसम का बिगेड़गा। दिल्ली एनसीआर में अगले 2-3 घटे के अंदर आंधी तूफान आएगा और धूल भरी हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Delhi Rain

दिल्ली में बारिश का अलर्ट। (File Photo)

IMD Monsoon 2025 Alert : देश की राजधानी में एक बार फिर मौसम का बिगेड़गा। दिल्ली एनसीआर में अगले 2-3 घटे के अंदर आंधी तूफान आएगा और धूल भरी हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। कई जगहों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

जहां दिल्ली एनसीआर में दिन में तेज धूप निकली है तो शाम होते ही मौसम सुहाना हो जाएगा। आईएमडी के अनुसार, अगले 2-3 घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के जिले नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

विज्ञापन

दिल्ली NCR में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 से 38 डिग्री और 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ