60 किमी की स्पीड से धूल भरी आंधी, 2 दिन बरसेंगे बादल, दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ा मौसम

Delhi NCR Aaj Ka Mausam : दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। धूल भरी आंधी चल रही है, जिससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इस बीच आईएमडी ने बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।

Delhi NCR Mausam

Delhi NCR Aaj Ka Mausam : देश की राष्ट्रीय राजधानी में अचानक से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। दिल्ली-एनसीआर में आसमान में तेज गरज के साथ बिजली चमक रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। अगले 2-3 घंटे के अंदर बारिश भी होने के आसार हैं। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के जिले नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। देर शाम होते-होते धूल भरी आंधी चलने लगी और रात में 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। साथ ही दिल्ली एनसीआर में गरज के साथ बूंदाबादी और हल्की बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 19-20 अप्रैल को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में शनिवार को भी गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। साथ ही धूल भरी हवाएं चलेंगी, जिसकी स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती हैं। हालांकि, हवाओं की स्पीड रविवार को कम हो जाएगी। साथ ही दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन

तापमान में आई गिरावट

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 से 41 डिग्री सेल्सियस और 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ