दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-छत्तीसगढ़ समेत 3 राज्यों में खूब बरसेंगे बादल, पढ़ें अगले 6 दिन का अपडेट

IMD Weather Forecast: दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 6 दिन देशभर में मानसून के बादल जमकर बरसने का पूर्वानुमान लगाया है। आइए जानते हैं कि 23 अगस्त तक देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है।

Delhi NCR Rain | IMD Weather Forecast | Monsoon 2025

IMD Weather Forecast

Delhi NCR Rain: दिल्ली और इससे सटे नोएडा में मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश शुरू होने से पहले घने काले बादल छाए और ठंडी हवाएं चलीं। इससे पहले सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे और दोपहर होते-होते धूप खिलने से उमस महसूस हुई। लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे कि 2 बजे के करीब मौसम सुहाना हो गया। आसमान काले घने बादलों से घिर गया और तेज हवाएं चलने लगीं। फिर बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन

दिल्ली में 23 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अगले 6 दिन भी मौसम खराब रही रहेगा। गरज चमक और हवाओं के साथ मानसून के बादल बरसते रहेंगे। पिछले कई दिन हर रोज दिल्ली और इससे सटे नोएडा में बारिश हो रही है, जिसके चलते राजधानी और नोएडा में जलभराव की समस्या बनी हुई है। ताजा अलर्ट के अनुसार, 23 अगस्त तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

विज्ञापन

वहीं बारिश होने बावजूद पिछले 24 घंटे में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। अधिकतम तापमान में 3-4°C की वृद्धि हुई है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24-26°C और अधिकतम तापमान 33-35°C के बीच बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

अगले 6 दिन देश में ऐसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण हवाओं के साथ बारिश हो रही है। अगले 6 दिन निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण ही गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं अगले 2 दिन आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 18 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में भी अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

कैसी हैं ताजा मौसमी परिस्थितियां?

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों के पास नया निम्न दबाव का क्षेत्र बना रहा है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और आस-पास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है, जो विदर्भ और आस-पास के क्षेत्रों पर रुका हुआ है।

अब इसके आगे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने का अनुमान है। 18 अगस्त की सुबह साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में यह निम्न दाब का क्षेत्र गुजरात पहुंचने की संभावना है। उत्तर-पूर्व अरब सागर और उससे सटे दक्षिण गुजरात-कोंकण के ऊपर, उत्तरी मराठवाड़ा, विदर्भ और आस-पास के क्षेत्रों में, दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर, मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के ऊपर ऊपर हवाओं का साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है।

विज्ञापन

राज्यवार मौसम को लेकर IMD अपडेट

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 6 दिन गरज चमक के साथ मानसून के बादल जमकर बरसेंगे। 18 और 19 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में, 18 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में, 21 से 23 अगस्त के बीच उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में, 18-19 और 23 अगस्त को पंजाब में, 18-22 और 23 अगस्त को हरियाणा और चंडीगढ़ में, 22 और 23 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 21 से 23 अगस्त के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 5 दिल तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक में गरज चमक के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। 18 तारीख को तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 18 अगस्त को तेलंगाना में, 18 से 20 अगस्त के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

18 अगस्त को रायलसीमा में, 18 से 19 अगस्त के बीच तेलंगाना में, 18 से 21 अगस्त के बीच तटीय कर्नाटक में, 18 से 20 अगस्त के बीच केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 19 अगस्त तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

पश्चिम भारत में 18 से 19 अगस्त को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में, 19 और 20 अगस्त को गुजरात में बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। 18 से 21 अगस्त के बीच मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में, 18 से 20 अगस्त के बीच मुंबई, कोंकण और गोवा में, 18 अगस्त को मराठवाड़ा में छिटपुट से लेकर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 20 अगस्त तक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन

पूर्वी और मध्य भारत में 18 अगस्त को दक्षिणी ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 7 दिन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 19-22 और 23 अगस्त को ओडिशा में, 19-20 और 21 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 22 और 23 अगस्त को गंगीय पश्चिम बंगाल में, 21-23 अगस्त को बिहार में, 19-21 और 22 अगस्त को झारखंड में, 18-22 और 23 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बहुत भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में अगले 3 दिन असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश के लिए अगले 6 दिन भारी बारिश होने का अलर्ट रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ