---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं ने बदला मौसम, जानें कब छाएगी धुंध? कितना है AQI और तापमान

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली में मौसम करवट बदलने लगा है। ठंडी हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है और सुबह हल्की धुंध छाने लगी है। राजधानी और इससे सटे नोएडा ने स्मॉग की चादर भी ओढ़ी हुई है। आइए जानते हैं कि 31 अक्टूबर तक राजधानी में मौसम के हालात कैसे रहेंगे?

---विज्ञापन---

Delhi NCR IMD Weather Forecast: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। दिल्ली-NCR में भी मौसम ने करवट बदल ली है। आज सुबह ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास कराया। वहीं राजधानी में और इससे सटे नोएडा में आज भी स्मॉग छाया रहा। बाहरी इलाकों में हल्की धुंध भी देखने को मिली। आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। वायु प्रदूषण बढ़ने से लोगों को वायरल इन्फेक्शन और गले में कन्जेशन की समस्याएं भी हो रही है।

मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर तक राजधानी का मौसम ऐसा ही बने रहने का अलर्ट दिया है। इसके बाद नवंबर के पहले हफ्ते में धुंध छाने से ठंड बढ़ सकती है। इसके साथ ही राजधानी में वायु प्रदूषण और स्मॉग बढ़ने की भी संभावना है। वहीं जब तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव नहीं होता या बर्फबारी नहीं होती, तब तक उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में तापमान 31 अक्टूबर तक 30 से ज्यादा और 20 से कम कम बना रहेगा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

31 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर तक राजधानी में मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम ठंड पड़ेगी और हल्की धुंध छाएगी। दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। 25-26 अक्टूबर को पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश और बर्फबारी होगी। इससे मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में धुंध छाने से ठंड बढ़ेगी।

राजधानी में आज 24 अक्टूबर की सुबह अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 20.05 डिग्री सेल्सियस और 34.97 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। आज हवा में 37% नमी है और करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलीं। आज राजधानी में AQI 336 है, यानी आज दिल्ली की हवा काफी जहरीली है। स्मॉग की मोटी चादर बिछी है। ऐसे में लोगों को मास्क लगाकर ही बाहर निकलने की सलाह मौसम विभाग ने दी है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली की हवा में घुटने लगा दम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सर्दी बढ़ने के साथ ही दिल्ली की हवा जहरीली भी होने लगी है। दिल्ली की हवा में अब दम घुटने लगा है। आज सुबह दिल्ली में AQI 336 रहा। लोधी रोड पर 234 रहा। आनंद विहार, जहांगीरपुरी और विवेक विहार की हवा सबसे जहरीली है। अगले 2 दिन तक इस वायु प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का AQI 364 रहा। दिल्ली सरकार ग्रैप-1 और ग्रैप-2 लागू कर चुकी है। बावजूद इसके प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। दूसरी ओर, यमुना नदी में भी झाग बनने से पानी प्रदूषण बढ़ता रहा है।

दिल्ली में आज सुबह 7 बजे तक AQI

– दिल्ली ओवरऑल 336

---विज्ञापन---

– आनंद विहार 392

– जहांगीरपुरी 390

---विज्ञापन---

– बवाना 383

– रोहिणी 373

---विज्ञापन---

– सोनिया विहार 364

First published on: Oct 24, 2024 09:02 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola