Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर की हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला ने पॉलीग्राफ टेस्ट में स्वीकार किया है कि उसने श्रद्धा को मार डाला। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि कबूलनामे के दौरान आफताब के चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी और न ही उसने कोई पछतावा दिखाया।
आफताब अमीन पूनावाला ने कहा कि उसे अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के अधिकारियों ने कहा कि आफताब ने श्रद्धा वाकर की हत्या करने की बात कबूल की और कहा कि उसने जो अपराध किया है, उसके लिए उसे कोई पछतावा नहीं है।
और पढ़िए – Bihar Crime News: दुष्कर्म नहीं कर पाया तो आरोपी ने घर में लगाई आग, महिला की झुलसकर मौत
अंगों को जंगल में फेंकने और डेटिंग की बात भी स्वीकार की
पॉलीग्राफ सेशन के दौरान, आफताब ने श्रद्धा के कटे हुए शरीर के अंगों को जंगल में फेंकने और कई महिलाओं के साथ डेटिंग करने की बात भी कबूल की। पॉलीग्राफ सेशन के दौरान आफताब का व्यवहार सामान्य था और उसने पुलिस को बताया कि उसने पहले ही पुलिस को श्रद्धा हत्याकांड का विवरण सुना दिया था।
आफताब ने कथित तौर पर 18 मई को श्रद्धा का गला घोंट दिया और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था। फिर शरीर के अंगों को फेंकने के लिए उसे तीन सप्ताह तक 300 लीटर वाले फ्रिज में स्टोर किया था। बता दें कि आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट का पहला सेशन उसके ‘खराब स्वास्थ्य’ के बाद टाल दिया गया था। टेस्ट का दूसरा सेशन 23 नवंबर को होना था, उसे भी टाल दिया गया था। इसके बाद टेस्ट का दूसरा और तीसरा सेशन 25 और 26 नवंबर को आयोजित किया गया था।
12 नवंबर को आफताब को किया गया था अरेस्ट
पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था, जिसे 17 नवंबर को पांच दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया था। 22 नवंबर को अफताब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। फिर अदालत ने 26 नवंबर को उसे 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर आफताब द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा के शव को काटने के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने वाकर की एक अंगूठी भी बरामद की है, जिसे पूनावाला ने कथित तौर पर एक अन्य महिला को दे दिया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
14 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
15 hrs agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
16 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
19 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines