Shraddha Murder Case: 1 दिसंबर को होगा नार्को टेस्ट, आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट में किए यह चौंकाने वाले खुलासे

श्रद्धा वाकर और आफताब

श्रद्धा वाकर और आफताब

विज्ञापन

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। मंगलवार को आरोपी आफताब पूनावाला का पॉलग्राफ टेस्ट खत्म हो गया। अब 1 दिसंबर को उसका नार्को टेस्ट होगा। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में आफताब के नार्को टेस्ट करने की अनुमति दे दी है। रोहिणी स्थित प्रयोगशाला में यह टेस्ट किया जाएगा।

पॉलीग्राफ टेस्ट खत्म होने के बाद आफताब को भारी सुरक्षा के बीच एफएसएल लैब रोहिणी से तिहाड़ जेल पहुंचाया गया। इससे पहले सोमवार को लैब के बाहर उसकी वैन पर हमला किया गया था। उधर, एफएसएल लैब अधिकारियों के मुताबिक पॉलीग्राफ टेस्ट से पुलिस जांच में सहयोग मिलने की उम्मीद है। लैब नार्को टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन

पॉलीग्राफ टेस्ट में यह खुलासे

सूत्रों के मुताबिक पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब ने बड़े ही चौकान्न वाले बयान दिए हैं। पूछताछ में उसने कहा- श्रद्धा की हत्या के आरोप में उसे फांसी भी हो जाए तो उसे अफसोस नहीं होगा। आगे वह बोला कि मरने के बाद जन्नत में जाने पर उसे हूर मिलेगी। आगे उसने कहा कि श्रद्धा से रिश्ते के दौरान उसके 20 से अधिक हिंदू लड़कियों से संबंध रहे हैं।

एप से संपर्क

टेस्ट में आफताब ने कहा कि वह बबल एप पर हिंदू लड़कियों को ढूंढकर अपने जाल में फंसाता था। श्रद्धा की हत्या के बाद वह पेशे से मनोविज्ञानी एक लड़की को अपने कमरे पर लेकर आया था। वह लड़की भी हिंदू थी। उसे उसने श्रद्धा की अंगूठी गिफ्ट में देकर अपने जाल में फंसाया था। इसके अलावा भी कुछ अन्य हिंदू लड़कियों से वह संपर्क में था।

नार्को टेस्ट में तथ्यों की पुष्टि होगी

सूत्रों के अनुसार आफताब का श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर फेंकने का थोड़ा-सा भी अफसोस नहीं है। रिमांड पर आफताब पूछताछ में सहयोग नहीं करता था। हत्याकांड का सच सामने आने का उसे कोई अफसोस नहीं है। अकसर पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पालीग्राफ टेस्ट में उसने जो सच बताए वह बेहद चौंकाने वाले हैं। अब पुलिस नार्को टेस्ट के बाद इन तथ्यों की पुष्टि करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ