Bihar Crime News: दुष्कर्म नहीं कर पाया तो आरोपी ने घर में लगाई आग, महिला की झुलसकर मौत

मृतका की 7 साल की बच्ची का पटना में इलाज जारी है। -सांकेतिक तस्वीर

मृतका की 7 साल की बच्ची का पटना में इलाज जारी है। -सांकेतिक तस्वीर

विज्ञापन

सौरभ कुमार, पटना: बिहार के अरवल जिले से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है। सोमवार देर रात दुष्कर्म की नीयत से एक घर में घुसे गांव के एक युवक ने मंसूबे में विफल होने पर पेट्रोल डालकर घर में आग लगा दी। आग लगने से घर के अंदर मौजूद मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं।

और पढ़िए –  Shraddha Murder Case: पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या की बात कबूली

विज्ञापन

घर में लगी आग देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह मां-बेटी को वहां से निकालकर अरवल सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि बेटी का इलाज जारी है।

विज्ञापन

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी को परासी थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतका राधिका देवी का पति शराब कांड में जेल में बंद है। पति के जेल जाने के बाद आरोपी अजीत महतो महिला पर बुरी नजर रखता था।

कहा जा रहा है कि दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर आरोपी ने महिला के घर को आग के हवाले कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ