Shraddha Murder Case: पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या की बात कबूली

aaftab polygraph
विज्ञापन

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर की हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला ने पॉलीग्राफ टेस्ट में स्वीकार किया है कि उसने श्रद्धा को मार डाला। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि कबूलनामे के दौरान आफताब के चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी और न ही उसने कोई पछतावा दिखाया।

आफताब अमीन पूनावाला ने कहा कि उसे अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के अधिकारियों ने कहा कि आफताब ने श्रद्धा वाकर की हत्या करने की बात कबूल की और कहा कि उसने जो अपराध किया है, उसके लिए उसे कोई पछतावा नहीं है।

विज्ञापन

अंगों को जंगल में फेंकने और डेटिंग की बात भी स्वीकार की

पॉलीग्राफ सेशन के दौरान, आफताब ने श्रद्धा के कटे हुए शरीर के अंगों को जंगल में फेंकने और कई महिलाओं के साथ डेटिंग करने की बात भी कबूल की। पॉलीग्राफ सेशन के दौरान आफताब का व्यवहार सामान्य था और उसने पुलिस को बताया कि उसने पहले ही पुलिस को श्रद्धा हत्याकांड का विवरण सुना दिया था।

विज्ञापन

आफताब ने कथित तौर पर 18 मई को श्रद्धा का गला घोंट दिया और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था। फिर शरीर के अंगों को फेंकने के लिए उसे तीन सप्ताह तक 300 लीटर वाले फ्रिज में स्टोर किया था। बता दें कि आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट का पहला सेशन उसके ‘खराब स्वास्थ्य’ के बाद टाल दिया गया था। टेस्ट का दूसरा सेशन 23 नवंबर को होना था, उसे भी टाल दिया गया था। इसके बाद टेस्ट का दूसरा और तीसरा सेशन 25 और 26 नवंबर को आयोजित किया गया था।

विज्ञापन

12 नवंबर को आफताब को किया गया था अरेस्ट

पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था, जिसे 17 नवंबर को पांच दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया था। 22 नवंबर को अफताब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। फिर अदालत ने 26 नवंबर को उसे 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर आफताब द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा के शव को काटने के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने वाकर की एक अंगूठी भी बरामद की है, जिसे पूनावाला ने कथित तौर पर एक अन्य महिला को दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ