15 अगस्त के मद्देनज़र राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस दिन प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं। 15 अगस्त से पहले लाल किले से जुड़ी सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चूक सामने आई है। इस मामले में सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
रखा गया था डमी बम
दरअसल, स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले लाल किले पर सुरक्षा अभ्यास के दौरान एक डमी बम रखा गया था, लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी ही नहीं लगी, जिसके बाद कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल सहित सात दिल्ली पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
पुलिस ने दी जानकारी
79वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा सुरक्षा संबंधी अभ्यास किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्पेशल सेल ने शनिवार को यह अभ्यास किया था, जिसके दौरान उन्होंने आम नागरिकों की पोशाक पहनकर एक नकली बम के साथ लाल किला परिसर में प्रवेश किया। उस समय लाल किले की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बम का पता नहीं लगा पाए, जिसके कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, जलभराव से लगा जाम, अगले 7 दिन IMD का बारिश को लेकर अलर्ट
बता दें कि 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित करते हैं। देश-विदेश के तमाम लोग वहां मौजूद होते हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतज़ाम किए जाते हैं, लेकिन इससे पहले दिल्ली पुलिस कर्मियों की लापरवाही ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। माना जा रहा है कि पुलिस की इस सख्ती से अन्य पुलिसकर्मियों को कड़ा संदेश मिल गया है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली वालों को मिलेंगी 4 नई एलिवेटेड रोड, एयरपोर्ट, कुतुब मीनार से लेकर गुरुग्राम तक फर्राटे भरेंगी गाड़ियां
5 बांग्लादेशी नागिरकों की हिरासत
वहीं, दिल्ली पुलिस ने बताया कि लाल किला परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। ये सभी अवैध प्रवासी हैं। इन सभी की उम्र लगभग 20-25 वर्ष है और ये दिल्ली में मज़दूरी करते हैं। पुलिस ने इनके पास से कुछ बांग्लादेशी दस्तावेज बरामद किए हैं। हालांकि, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। फिलहाल, इनसे पूछताछ की जा रही है।
संबंधित खबरें
चुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
4 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
4 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
8 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
10 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
10 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines