दिल्ली वालों को मिलेंगी 4 नई एलिवेटेड रोड, एयरपोर्ट, कुतुब मीनार से लेकर गुरुग्राम तक फर्राटे भरेंगी गाड़ियां

Delhi Elevated Roads Projects: दिल्ली के कई रास्ते ऐसे हैं जहां पर जाम की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। साउथ दिल्ली के लोगों के लिए सरकार ने नए प्रोजेक्ट पर काम करने का ऐलान किया है। इसके तहत 4 एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा, जिससे जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी।

Delhi Elevated Road Project

Photo Credit- News24GFX

Delhi Elevated Roads Projects: देश में कई रोड प्रोजेक्ट्स क पर काम किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे या कोई रोड किसी भी राज्य में बनती है, लेकिन उससे कई क्षेत्र आपस में जुड़ जाते हैं। साउथ दिल्ली में भी अब 4 नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया गया है। इनके बनने से जाम की समस्या खत्म होगी और गुरुग्राम तक लोगों का सफर आसान हो जाएगा। साथ ही जो लोग दिल्ली एयरपोर्ट, मेहरौली, बदरपुर और साकेत जाना चाहते हैं, वह बिना जाम के एलिवेटेड रोड से जा सकेंगे। जानिए यह रोड किन इलाकों में बनाए जा रहे हैं और कौन से क्षेत्रों के लोगों को फायदा होगा?

कहां-कहां बनेंगे नए रोड?

यह 4 रोड बदरपुर, साकेत, IGNOU और मालवीय नगर जैसे क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। छतरपुर में 100 फुट रोड से इग्नू गेट तक बनाई जाएगी। इसके आगे रोड को बढ़ाते दूसरा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। दिल्ली एयरपोर्ट तक इसको जोड़ा जाएगा। इससे फरीदाबाद, बदरपुर बॉर्डर और साउथ ईस्ट दिल्ली वालों का रास्ता भी आसान हो जाएगा। IGNOU रोड से गुरुग्राम तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी। जो लोग गुरुग्राम से रोज आना जाना करते हैं उनका समय काफी बचेगा।

PWD को दिया गया काम

पंचशील पार्क और हौज खास के रिहाइशी इलाकों में भी भीड़ की समस्या कम होगी। IGNOU से जो रोड जाएगी, वह फ्रीडम फाइटर्स एन्क्लेव, नेब सराय, सैदुलजब और पर्यावरण कॉम्प्लेक्स जैसे इलाकों तक पहुंच को तेज और आसान बनाएगी। कुतुब मीनार और साकेत मेट्रो से होकर जाने वाले लोगों के लिए यहां पर 2 किलोमीटर का रोड बनाया जाएगा। दरअसल, इग्नू रोड और MB रोड के टी-पॉइंट पर अक्सर जाम की समस्या देखने को मिलती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) को हर एक सेक्शन के लिए रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसमें बताया गया कि सभी विभागों की मंजूरी मिलने के बाद प्रोजेक्ट्स का काम अगले तीन सालों में पूरा कर लिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ