15 August Delhi Police Traffic Advisory: आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। दिल्ली के बाॅर्डर्स पर कड़ी निगरानी रहेगी। इस दौरान रात में होने वाले मूवमेंट में दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा बाॅर्डर के आसपास भी जाम देखने को मिल सकता है। लाल किले के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने से उसके आसपास हाॅस्पिटलों और आईएसबीटी जाने वाले लोगों को भारी दिक्कत हो सकती है।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार इंटरस्टेट बसों और हैवी काॅमर्शियल व्हीकल्स के लिए डायवर्जन बुधवार रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। वहीं आम लोगों के लिए यह डायवर्जन प्लान गुरुवार तड़के 4 बजे से लागू होंगे जोकि सुबह 11 बजे तक लागू रहेंगे। ऐसे में लाल किला और उसके आसपास से गुजरने वाले लोगों को दिक्कत आ सकती है। गुरुवार रात 12 बजे से रिंग रोड पर निजामुद्दीन और सराय काले खां बस अड्डे से वजीराबाद ब्रिज के बीच भारी काॅमर्शियल व्हीकल की एंट्री रोक दी जाएगी। सराय काले खां से आईएसबीटी के बीच इंटरस्टेट बसों और डीटीसी लोकल बसों की आवाजाही बंद रहेगी।
इन रास्तों पर जाने से परहेज करें
प्राइवेट व्हीकल्स की एंट्री सुबह 4 बजे प्रतिबंधित होगी। नेताजी सुभाष मार्ग, लोठियान रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चैक, निषादराज मार्ग, चांदनी चौक, रिंग रोड, आउटर रिंग रोड पर बुधवार तड़के 4 बजे से सुबह 11 बजे आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अलावा पार्किंग स्टीकर और लेबल लगी गाड़ियों को ही लाल किले के आसपास जाने की इजाजत होगी।
ये भी पढ़ेंःयात्रीगण कृपया ध्यान दें! उत्तर भारत की 4 ट्रेनें रद्द, 3 के रूट डायवर्ट, 2 में बदलाव, देखें लिस्ट
11 बजे से खुल जाएगा नियमित ट्रैफिक
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए रानी झांसी रोड फ्लाईओवर या आईएसबीटी कश्मीरी गेट से मोरी गेट और एसपी मुखर्जी मार्ग होते हुए जाना पड़ेगा। वहीं कश्मीरी गेट जाने के लिए पंचकुइया रोड, रानी झांसी रोड, गीता काॅलोनी और युधिष्ठिर सेतु होते हुए जाना पड़ेगा। एलएनजेपी आने-जाने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए आईटीओ से डीडीयू मार्ग होते हुए जाना ज्यादा सही होगा। बता दें यह सभी रास्ते सुबह 11 बजे नियमित तौर पर खोल दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः उफ्फ! बारिश के बीच ‘गंदी’ उमस; अगले 24 घंटे अलर्ट रहें; दिल्ली-NCR समेत 17 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
39 mins agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
3 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
13 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
14 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
16 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
19 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
19 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
21 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
22 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines