---विज्ञापन---

दिल्लीवालों के लिए बड़ी राहत, 5 लाख सालाना आय होने पर भी निजी अस्पतालों में अब मुफ्त इलाज

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं कि अस्पतालों द्वारा इस नीति का अनुपालन हर हाल में किया जाए. उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.

---विज्ञापन---

दिल्ली के लोगों के लिए नया साल राहत की खबर लेकर आया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए मेडिकल इलाज की पात्रता सीमा को बढ़ा दिया है. अब वे लोग भी निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज के हकदार होंगे जिनकी सालाना आय 5 लाख रुपये तक है. पहले यह सीमा मात्र 2.20 लाख रुपये थी, जिसके चलते सीमित संख्या में परिवार ही इसका लाभ उठा पाते थे. सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, नई सीमा तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है.

स्वास्थ्य निदेशालय ने जारी किया नोटिफिकेशन


इस फैसले को लेकर दिल्ली स्वास्थ्य निदेशालय ने 2 जनवरी को औपचारिक निर्देश जारी किया है. नोटिफिकेशन में 2 सितंबर 2025 के दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों का भी जिक्र है, जिसमें सरकार को आमदनी सीमा पर पुनर्विचार करने के निर्देश दिए गए थे. नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, सेलेक्टेड निजी अस्पतालों को EWS कोटे के मरीजों के इलाज के लिए बढ़ाई गई सीमा का सख्ती से पालन करना होगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार को लंगूर की आवाज निकालने वालों की तलाश, जानिए क्या है CM रेखा की ये अनोखी योजना?

लाभ के दायरे में अब ज्यादा परिवार


आय सीमा बढ़ने से राजधानी में लाखों परिवार इस योजना के लाभार्थी बन जाएंगे. पहले लगभग 18 हजार रुपये मासिक कमाने वालों को ही मुफ्त इलाज का लाभ मिल पाता था, लेकिन अब 41 हजार रुपये मासिक आय वाले परिवार भी इसके अंतर्गत आ जाएंगे. इसका सीधा मतलब है कि अब निम्न मध्यम वर्ग भी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की पहुंच में आएगा.

---विज्ञापन---

अस्पतालों को सख्त हिदायत


दिल्ली सरकार ने सभी चिह्नित निजी अस्पतालों को सख्त हिदायत दी है कि वे EWS वर्ग के मरीजों को उनके अधिकारों से वंचित न करें. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं कि अस्पतालों द्वारा इस नीति का अनुपालन हर हाल में किया जाए. उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.

यह भी पढ़ें: AQI में सुधार होते ही दिल्ली से हटीं GRAP 3 की पाबंदियां, लागू रहेंगे स्टेज-1 और 2 के नियम

---विज्ञापन---

First published on: Jan 02, 2026 09:59 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola