Delhi: अंकिता भंडारी की हत्या में भाजपा नेता का हाथ सामने आने के बाद 'आप महिला शक्ति' ने किया प्रदर्शन
Edited By Siddharth Sharma

आप प्रोटेस्ट
Edited By Siddharth Sharma

आप प्रोटेस्ट
चंडीगढ़: देश में महिलाओं के साथ भाजपा नेताओं की दरिंदगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसका विरोध करते हुए “आम आदमी पार्टी महिला शक्ति” ने भाजपा मुख्यालय का रविवार को घेराव किया। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या में भाजपा नेता का हाथ सामने आने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन किया।
आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सरिता सिंह ने कहा कि बुलडोजर चलाने से उस बेटी को न्याय नहीं मिलने वाला है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी लेनी चाहिए। भाजपा नेता महिलाओं के प्रति अपराध में पकड़े जा रहे हैं।
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता रीना गुप्ता ने कहा कि पिछले 3 दिनों में तीन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर भोपाल, जबलपुर, उत्तराखंड में महिलाओं से अत्याचार किया है। अंकिता भंडारी को फास्ट ट्रैक के द्वारा जल्दी से जल्दी न्याय मिले और दोषियों को फांसी दी जाए। इस दौरान आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला कुमारी, प्रदेश संगठन मंत्री जसबीर कौर मौजूद रहीं।
उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या में भाजपा के बड़े नेताओं का हाथ सामने आने के बाद आज आम आदमी पार्टी महिला शक्ति की ओर से भाजपा मुख्यालय का घेराव किया गया। आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सरिता सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान सरिता सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और उनके बेटों का महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ता जा रहा है। उसमें भाजपा के नेता संलिप्त पाए जा रहे हैं। उत्तराखंड में अंकिता के साथ अपराध हुआ। उसकी निर्मम हत्या की गई। वहां की धामी सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया। उन्होंने रिसोर्ट पर बुलडोजर चला दिया। बुलडोजर चलाने से उस बेटी को न्याय नहीं मिलने वाला है।
दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी लेनी चाहिए। खुद उनके नेता महिलाओं के प्रति अपराध में पकड़े जा रहे हैं। भाजपा कोई एक्शन नहीं ले रही है। पूरा देश और महिलाएं क्रोधित हैं।
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता रीना गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नाम बदलकर भारतीय बलात्कारी पार्टी रख देना चाहिए। पिछले 3 दिनों में तीन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर भोपाल, जबलपुर और उत्तराखंड में महिलाओं से अत्याचार किया गया। उनके बेटे सिर्फ महिलाओं के ऊपर अत्याचार कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपने बेटों को बोल दिया है कि तुम्हारी जो मर्जी वह करिए हम सत्ता में है। तुम्हारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। उसके खिलाफ आज दिल्ली में हमने आंदोलन किया है। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर धरना देने जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि अंकिता को न्याय मिले। इसके अलावा जिन लड़कियों के साथ गलत काम किया गया है, उन सारे नेताओं को जेल की सलाखों के पीछे डाला जाए। अंकिता को फास्ट ट्रैक के द्वारा जल्दी से जल्दी न्याय मिले और दोषियों को फांसी दी जाए।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: