Rajasthan Political Crisis: विधायक प्रशांत बैरवा का बड़ा बयान, बोले- गहलोत इनसाइक्लोपीडिया और पायलट कांग्रेस का भविष्य

MLA Prashant Bairwa

विधायक प्रशांत बैरवा के कहा की पायलट कांग्रेस का भविष्य हैं

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान की राजनीति में आए नए तूफान के बाद अब कांग्रेस में सियासत चरम पर पहुंच गई है। अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सीएम की कुर्सी के लिए चल रहे इस सियासी ड्रामे के बाद अब कांग्रेस विधायक प्रशांत बैरवा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, “अशोक गहलोत पॉलिटिक्स के इनसाइक्लोपीडिया हैं और सचिन पायलट कांग्रेस का भविष्य हैं।”

विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस विधायक प्रशांत बैरवा ने मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और राजस्थान में जारी सियासी घमासान के जल्द से जल्द निपटारे की मांग की। कांग्रेस विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे किसी भी ग्रुप से बनें लेकिन सीएम कांग्रेस का होना चाहिए।

विज्ञापन

बैरवा ने आगे कहा कि अगर सुबह का भूला शाम को आ जाता है तो उसे भूला नहीं कहते। बातों बातों में कांग्रेस विधायक प्रशांत बैरवा ने ये भी कह डाला कि सीएम अशोक गहलोत पॉलिटिक्स के इनसाइक्लोपीडिया हैं और सचिन पायलट कांग्रेस का भविष्य हैं।

विज्ञापन

वहीं राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने एएनआई से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक बच्चे से भी पूछेंगे तो वह भी बता देगा कि इतना कुछ होने के बाद कुछ गुंजाइश नहीं बनती अशोक गहलोत के अध्यक्ष बनने की। सचिन पायलट पार्टी का वफादार सिपाही हैं। सब आलाकमान के साथ हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ