Delhi: आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति से मांगा समय, भाजपा के ऑपरेशन लोटस को लेकर की जाएगी शिकायत
Edited By Siddharth Sharma

आप राष्ट्रपति से मुलाकात
Edited By Siddharth Sharma

आप राष्ट्रपति से मुलाकात
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। राष्ट्रपति से मुलाकात कर भाजपा के ऑपरेशन लोटस को लेकर शिकायत की जाएगी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि मैंने भारत के लोकतंत्र के संरक्षक राष्ट्रपति से समय मांगा है।
“आप” विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल देश भर में भाजपा की ओर से ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिए राज्य सरकारों को अस्थिर करने पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रपति से मिलना चाहता है। भाजपा ने पूरे देश में 277 विधायक दूसरी पार्टियों के खरीद कर कई राज्य सरकारों को गिराया है। दिल्ली में भी ऑपरेशन लोटस के तहत 40 विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई। भाजपा की ओर से लगातार देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
आम आदमी पार्टी के विधायकों का प्रतिनिधिमंडल जल्द राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात करेगा। आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है। राष्ट्रपति से मुलाकात कर भाजपा द्वारा देश भर की राज्य सरकारों को अस्थिर करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन लोटस के संबंध में चर्चा की जाएगी।
राष्ट्रपति से मांग की जाएगी कि भाजपा के ऑपरेशन लोटस की जांच कराई जाए। देशभर में विभिन्न पार्टियों के खरीदे गए 277 विधायकों की खरीद-फरोख्त की जांच कराई जाए। भाजपा के पास विधायकों को खरीदने के लिए 6300 करोड रुपए कैसे आए, इसके बारे में पता लगाया जाए।
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने बताया कि मैंने भारत के लोकतंत्र के संरक्षक राष्ट्रपति से समय मांगा है। आम आदमी पार्टी के विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल देश भर में भाजपा की ओर से ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिए राज्य सरकारों को अस्थिर करने पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रपति से मिलना चाहता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में 277 विधायक दूसरी पार्टियों के खरीद कर कई राज्य सरकारों को गिराया है। दिल्ली में भी ऑपरेशन लोटस के तहत 40 विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई। प्रत्येक विधायक को 20 करोड़ का ऑफर दिया गया। ऐसे में भाजपा के पास में 6300 करोड रुपए कहां से आए, इसकी जांच होनी चाहिए।
विधायक आतिशी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अभी तक अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश आदि में विधायकों को खरीद कर विपक्षी राज्य सरकारों को गिरा चुकी है और भाजपा की सरकार बना चुकी है। भाजपा की ओर से लगातार देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
“आप” विधायकों ने की थी सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात
इससे पहले आम आदमी पार्टी ऑपरेशन लोटस को लेकर सीबीआई अधिकारियों से भी मिल चुकी है। आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सीबीआई निदेशक से मिलने सीबीआई मुख्यालय पहुंचा था। सीबीआई निदेशक के नहीं मिलने पर विधायकों के प्रतिनिधि मंडल ने सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात की थी। जिसमें भाजपा की ओर से देश भर में राज्य सरकारों को अस्थिर करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन लोटस के संबंध में शिकायत दी थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: