ग्रेटर नोएडा से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, शादी के महज 14 महीने बाद ही एक और हंसती-खेलती बेटी दहेज के लालच की भेंट चढ़ गई. मामला ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव का है, जहां 24 वर्षीय विवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मायके वालों का आरोप है कि दीपिका की बेरहमी से हत्या की गई है, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है.
शादी में खर्च हुए थे 1 करोड़ रुपये
गांव कूड़ी खेड़ा के रहने वाले संजय नागर ने अपनी बेटी दीपिका की शादी करीब 14 महीने पहले जलपुरा गांव के ऋतिक के साथ बड़े ही धूमधाम से की थी. परिजनों का कहना है कि शादी में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. लेकिन, ससुराल पक्ष लगातार दीपिका पर मायके से फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये नकद लाने का दबाव बना रहे थे. इसके लिए दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. मृतका की मां कहना है कि दीपिका फोन पर कई बार अपनी प्रताड़ना का जिक्र कर चुकी थी, लेकिन समाज और लोक-लाज के डर से वह सब कुछ सहती रही.
यह भी पढ़ें: दहेज उत्पीड़न, मारपीट और आत्महत्या, पूर्व IPL क्रिकेटर की बीवी ने दर्ज कराई शिकायत
दहेज प्रताड़ना ने ली दीपिका की जान
रविवार को यह प्रताड़ना अपने खौफनाक अंजाम तक पहुंच गई. परिजनों का आरोप है कि दीपिका की हत्या करने के बाद ससुराल वाले उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल छोड़कर फरार हो गए. जब मायके वाले अस्पताल पहुंचे, तो दीपिका मृत अवस्था में मिली और उसके शरीर पर चोटों के कई गंभीर निशान थे. इसी वजह से परिवार इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सीधे तौर पर सोची-समझी हत्या करार दे रहा है.
पति और ससुर गिरफ्तार
वहीं, इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला दहेज उत्पीड़न से तंग आकर छत से कूदकर आत्महत्या का लग रहा है. हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति ऋतिक और ससुर मनोज प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें: सॉफ्टवेयर इंजीनियर का खाना बनाने पर हुआ सास से झगड़ा, फांसी लगाकर दे दी जान
पुलिस अब मृतका के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ियों को जोड़ रही है. लेकिन सवाल वही है कि आखिर कब तक बेटियां इस तरह दहेज के दानवों की वेदी पर चढ़ती रहेंगी?
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
26 mins agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
35 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
2 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
2 hrs agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
5 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
5 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
5 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines