दहेज उत्पीड़न, मारपीट और आत्महत्या, पूर्व IPL क्रिकेटर की बीवी ने दर्ज कराई शिकायत, बुरी तरह फंसा स्टार खिलाड़ी

आईपीएल 2026 से पहले अमित मिश्रा की टेंशन बढ़ गई है. अमित मिश्रा के खिलाफ कानपुर की एक अदालत में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एक नई शिकायत दर्ज कराई गई है. ये शिकायत अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में पत्नी गरिमा तिवारी ने दर्ज कराई है. अमित मिश्रा कानपुर के रहने वाले हैं और आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेल चुके हैं. फिलहाल वह स्पोर्ट्स कोटे से आरबीआई में नौकरी करते हैं.

Cricket News - 2026-03-10T094550.832
1 / 6

विज्ञापन

अमित मिश्रा पर लगे गंभीर आरोप

अमित मिश्रा पर लगे गंभीर आरोप2 / 6

गरिमा ने अपनी शिकायत में अमित मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. शादी के बाद से उन्हें अपने पति और उनके परिवार द्वारा लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है.

विज्ञापन

पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत3 / 6

अमित मिश्रा के अलावा, उनकी मां बीना मिश्रा, पिता शशिकांत मिश्रा, भाई अमर मिश्रा, भाभी रितु मिश्रा और बहन स्वाति मिश्रा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है.

इंस्टाग्राम पर हुई थी मुलाकात

इंस्टाग्राम पर हुई थी मुलाकात4 / 6

साल 2019 में अमित मिश्रा औ गरिमा की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी. दोनों ने करीब तीन साल डेटिंग किया. इसके बाद दोनों ने बाद 26 अप्रैल, 2021 को कानपुर क्लब में शादी कर ली.

विज्ञापन

गरिमा का बड़ा आरोप

गरिमा का बड़ा आरोप5 / 6

गरीमा ने आरोप लगाया कि कि शादी के तुरंत बाद, उसके पति और ससुराल वालों ने उसके परिवार पर होंडा सिटी कार और दहेज के रूप में 10 लाख रुपये देने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया था.

मासिक भत्ता देने की कही बात

मासिक भत्ता देने की कही बात6 / 6

गरिमा इससे पहल भी अमित मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुकी हैं. अब उन्होंने तीसरी बार मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने इससे पहले 21 अप्रैल 2025 में अमित के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था. जिसमें 50,000 रुपये का मासिक भत्ता और 1 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन