Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ की यह खबर पूरी फिल्मी, पर सच्ची घटना पर आधारित है। बेटे को खो चुकी मां अपनी बहू के खिलाफ कोर्ट में एक केस हार चुकी है, उसके बाद सास ने फिर कोर्ट में केस कर बहू के चरित्र पर जमकर कीचड़ उछाला। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पिछले 10 सालों से एक केस लंबित है। केस एक सास की ओर से बहू के खिलाफ किया गया है। सास का आरोप है कि उसकी बहू ने घर से भागकर अपने प्रेमी से शादी कर ली है। यहां हैरानी वाली बात यह है कि सास अपनी बहू का प्रेमी कथित तौर पर फिल्म अभिनेता सलमान खान को बता रही है, बकायदा फर्जी तस्वीरें भी सबमिट कर दीं, लेकिन बहू के वकील ने कोर्ट में सास के सभी दावों को झुठला दिया।
सास ने बहू के खिलाफ किया केस
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में रहने वाली रानी की शादी बसंत लाल से हुई थी, लेकिन 2013 में बसंत लाल ने फांसी लगाकर सुसाइ़ड कर लिया। बसंत लाल की सरकारी नौकरी थी, जो मौत के बाद उसकी पत्नी रानी को मिलने वाली थी। ऐसे में रानी की सास और बसंत लाल की मां बसंती बाई ने रानी के खिलाफ केस कर दिया।
‘रानी मेरी बहू नहीं है’
बसंती बाई का कहना था कि रानी उनकी बहू नहीं है। हालांकि सुबूत के अभाव में बसंती बाई छत्तीसगढ़ के जिला न्यायालय में यह केस हार गईं। इसके बाद बसंती बाई ने हाईकोर्ट में दोबारा अपील की। हाईकोर्ट में बसंती बाई ने दावा किया कि, पति की मौत के बाद रानी कथित तौर पर अभिनेता सलमान खान के साथ भाग गई थी और उसने कथित तौर पर भाईजान संग शादी भी रचा ली है।
यह भी पढ़ें: कोरबा सीट पर किसकी चलेगी हुकूमत? ‘दीदी’ या ‘भाभी’, कौन जीतेगा जनता का दिल?
सास ने सलमान खान के साथ बहू की दिखाई तस्वीरें
सुबूत के रूप में बसंती बाई ने दोनों की फर्जी तस्वीरें कोर्ट में पेश कीं, जिसमें रानी और बसंती साथ दिखाई दे रहे थे। 2013 के बाद इस केस में तारीख पर तारीख पड़ती रही। मगर हैरानी की बात तो यह है कि यह केस आज भी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पेंडिंग है।
वकील ने बसंती बाई के दावों को बताया झूठा
रानी के वकील ने कोर्ट में इन सभी दावों को झुठा बताया है। वकील का कहना है कि बसंती बाई ने सारी तस्वीरें एडिटिंग की मदद से बनवाई है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। हालांकि कोर्ट ने अभी तक इस मामले पर अपना फैसला नहीं सुनाया है।
यह भी पढ़ें: विकास उपाध्याय कौन हैं, जिन्हें कांग्रेस ने रायपुर से बनाया उम्मीदवार; क्या रोक पाएंगे BJP का विजय रथ?
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
16 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines