16 अक्टूबर को होगी विष्णुदेव साय कैबिनेट की 15वीं बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

CM Vishnu Deo Sai Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक बुधवार को होगी। काफी दिनों बाद ये कैबिनेट की बैठक होने वाली है। बैठक में धान खरीदी की तारीखों का ऐलान हो सकता है।

CM SAI CABINET MEETING

CM SAI CABINET MEETING

CM Vishnu Deo Sai Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को राज्य कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा, इस दौरान आने वाले राज्योत्सव और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा भी किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन

आपको बता दें, प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने इस साल राज्य में 160 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है और 15 नवंबर से खरीदी शुरू करने का प्रस्ताव है। इन प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना है।

विज्ञापन

इसके साथ ही प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों द्वारा 4% महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने की मांग पर विचार और कुछ विभागों में नए पदों की मंजूरी के प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने रखे जा सकते हैं। कैबिनेट बैठक में विधायकों के यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को भी मंजूरी के लिए पेश किया जा सकता है।

इन मुद्दों पर चर्चा संभव

इसके अलावा, पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को एक साथ कराए जाने पर भी चर्चा हो सकती है। इस संदर्भ में गठित आईएएस ऋचा शर्मा की कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है, जिसमें दोनों चुनाव एक साथ कराने की अनुशंसा की गई है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले बीते 20 सितंबर को कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसके बाद मंत्रियों की व्यस्तता के कारण इस महीने की शुरुआत में प्रस्तावित बैठक स्थगित हो गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ