मातम में बदलीं शादी की खुशियां; कार को ट्रक ने मारी टक्कर, भाजपा नेता और दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की मौत

Traumatic Road Accident in Janjgir Champa of Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में सड़क हादसे में भाजपा नेता, दूल्हा बने बेटे, दुल्हन और दो अन्य समेत 5 की मौत हो गई।

CG Accident

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में दर्दनाक हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विदाई के बाद घर वापस लौटते वक्त रास्ते में इनकी कार की एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। घटना के बारे में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब तक इन्हें कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, ये घायल थे। साथ ही इस घटना के बाद ट्रक का चालक ट्रक को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया।

तड़के 5 बजे पकरिया जंगल में हुआ हादसा

मृतकों की पहचान बलौदा निवासी भाजपा नेता ओमप्रकाश सोनी, बेटे ओम सोनी, नई-नवेली पुत्रवधु नेहा, बेटी और बहनोई के रूप में हुई ळै। यह हादसा मुलमुला थाना क्षेत्र में पड़ते पकरिया जंगल में हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात बलौदा निवासी भाजपा नेता ओमप्रकाश सोनी के बेटे शुभम की शादी शिवरीनारायण निवासी नेहा से हुई। दूल्हा-दुल्हन के साथ घर लौट रहे ओमप्रकाश सोनी, फूफा सरजू सोनी, बुआ रेवती सोनी सुबह करीब 5 बजे पकरिया जंगल में चंडी मंदिर के पास हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी कार को चपेट में ले लिया।

फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

आसपास के लोगों ने दुर्घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने दुल्हन सहित 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाद में दूल्हे ने दम तोड़ दिया। इस मामले में एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि मृतक शुभम सोनी की जांजगीर में ज्वेलरी शॉप है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ