प्राइवेट रिसोर्ट में मृत मिले पति, पत्नी और तीन साल का बेटा, हत्या या आत्महत्या? वीडियो फुटेज आया सामने

Karnataka Suicide In Hindi : कोडागु में मदिकेरी के पास स्थित एक प्राइवेट रिसोर्ट में पति, पत्नी और बच्चा मृत पाए गए हैं।

Karnataka-Suicide-News

Photo Credit - ANI

Karnataka Suicide In Hindi : कर्नाटक से सुसाइड की एक बड़ी खबर सामने आई है। कोडागु जिले के प्राइवेट रिसोर्ट में तीन शव मिले हैं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और उनकी टीम आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस रिसोर्ट के अंदर और बाहर की जांच पड़ताल कर रही है।

कर्नाटक पुलिस का कहना है कि कोडागु जनपद में मदिकेरी के पास एक प्राइवेट रिसोर्ट स्थित है। केरल के कोल्लम में रहने वाले एक व्यक्ति अपनी पत्नी और 3 साल के बच्चे के साथ इस रिसोर्ट में ठहरे थे। पुलिस ने रविवार की सुबह तीनों के शव बरामद किए हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी ने अपने बच्चे के साथ कथित तौर पर आत्महत्या की है। हालांकि, अभीतक यह पता नहीं चल सका है कि परिवार ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। इसके पीछे की क्या वजह है?

मामले की जांच पड़ताल कर रही पुलिस

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने मृतकों के घरवालों को भी इस घटना की सूचना दे दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस रिसोर्ट की छानबीन कर रही है और साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है कि रात में रिसोर्ट के अंदर से चिल्लाने या झगड़ा करने की कोई आवाज तो नहीं आई थी।

वीडियो फुटेज आया सामने

प्राइवेट रिसोर्ट का एक वीडियो फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में पुलिस की टीम मामले की जांच पड़ताल करती दिख रही है। रिसोर्ट के अंदर और आसपास के इलाकों को जांच के लिए घेर दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ