तेलंगाना में रेल हादसा टला, अचानक उठा धुआं और बर्निंग ट्रेन बनने से बची गाड़ी, जांच में सामने आई ये वजह

तेलंगाना में रविवार की सुबह एक ट्रेन से अचानक धुंआ निकलने लगा लेकिन अधिकारियों की सतर्कता से कोई हादसा नहीं हुआ।

Representative Image

Representative Image (Credit: Pixabay)

तेलंगाना में सिकंदराबाद-सीरपुर-कागजनगर ट्रेन से रविवार की सुबह अचानक धुंए का गुबार उठने की जानकारी सामने आई है। दक्षिण-मध्य रेलवे के अनुसार ऐसा ब्रेक बाइंडिंग की वजह से हुआ। ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने बिना देरी किए ब्रेक रिलीज कर दिए जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

जानकारी के अनुसार इस दौरान ट्रेन में कोई आग नहीं लगी और न ही कोई हताहत हुआ। अधिकारियों ने बताया कि यह केवल ब्रेक बाइंडिंग की एक समस्या की वजह से हुआ था। ट्रेन 15 मिनट के लिए बीबीनगर में रुकी थी। स्टाफ ने ब्रेक रिलीज कर दिए थे और ट्रेन फिर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। यह घटना सुबह करीब 9.15 बजे की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ