Bilaspur: टाटा मैजिक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत

bilaspur
विज्ञापन

रायपुर: बिलासपुर-रतनपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। एक महिला हैदराबाद में रहने वाली है। सड़क किनारे खड़ी टाटा मैजिक गाड़ी सवारी उतार रही थी। उसी समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी सड़क से 25 फीट दूर खेत में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार बुधवार को यात्रियों को लेकर रतनपुर जा रहे मैजिक वाहन मदनपुर के पास सवारी उतारने के लिए नेशनल हाईवे पर रुका था। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने मैजिक वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से मैजिक सड़क से दूर जाकर खेत में गिरा। इसमें सवार यात्री भी उसके साथ खेत में गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ