नारायणपुर में नक्सलियों का तांडव, ट्रक में लगाई आग, बैनर भी लगाए
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

रायपुर: नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने एक ट्रक में आग लगा दी। इलाके में दहशत बनाने के लिए नक्सलियों ने छोटेडोंगर की आमदई माइंस में लगे ट्रक को निशाना बनाया है। नक्सलियों ने आमदई खदान में लगे एक ट्रक को फूंक दिया है। जिससे ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। वहां मौजूद वर्कर को नक्सलियों ने मार कर भगा दिया।
नक्सलियों ने नारायणपुर छोटेडोंगर आमदई खदान को रद्द करने और निको कम्पनी से जुड़े लोगों मार भगाने की बात बैनर पर लिखी है। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने शुक्रवार तगड़े सुबह तीन से चार बजे के बीच आमदई माइंस के ट्रक को पेड़ गिराकर रोका और डीजल टैंक को फोड़कर डीजल पूरी गाड़ी में छिड़काव करते हुए आगजनी की घटना को अंजाम दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: