सिपाही का काटा प्राइवेट पार्ट, शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, तभी आ धमका पति

Crime News

Crime News

विज्ञापन

Chhattisgarh Man Attack on Constable after seeing his wife in objectionable condition: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक शख्स ने सिपाही का प्राइवेट पार्ट हंसिए से काटा डाला। उसने सिपाही को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। घायल सिपाही की हालत गंभीर है। आरोपी पति-पत्नी फरार हैं। उनकी तलाश चल रही है।

पुलिस लाइन में तैनात है सिपाही

शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का पुलिस लाइन में तैनात सिपाही से अवैध संबंध चल रहा था। गुरुवार रात महिला घर में अकेली थी। उसने सिपाही को अपने घर बुलाया। यह भी बताया कि उसका पति काम के सिलसिले में घर से बाहर है। महिला के बुलावे पर सिपाही उसके घर पहुंचा। दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। तभी महिला का पति वहां पहुंच गया।

Advertisment

सिपाही ने नहीं दर्ज कराई शिकायत

दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर पति भड़क उठा। उसने हंसिए से सिपाही पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सिपाही घायल होने के बाद अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा। रिश्तेदार ने उसे अपोला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पीड़ित ने अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।

शहर कोतवाली प्रभारी गौरव पांडेय के अनुसार, पीड़ित सिपाही का नाम रोहित सिंह परिहार है। आरोपी दंपती की तलाश की जा रही है। जल्द ही घायल सिपाही का बयान दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ