जांजगीर चांपा में फिर सामने आया धर्मांतरण का मामला, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार
जांजगीर चांपा में फिर सामने आया धर्मांतरण का मामला, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

जांजगीर चांपा जिला के गोधना गांव में एक बार फिर प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मान्तरण का मामला सामने आया है। नवागढ़ थाना क्षेत्र के गोधना गांव मे धर्मान्तरण की सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के लोग गांव पहुंचे। उन्होंने जमकर हंगामा मचाया। इधर गांव में धर्मान्तरण के नाम पर हो रहे बवाल की सूचना मिलने पर नवागढ़ पुलिस मौके में पहुंची।
पुलिस ने माहौल शांत कराते हुआ मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ धर्मान्तरण से जुड़ी धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।
खबर मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को काबू में लिया। इस मामले में 2 लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं। पुलिस को इससे जुड़ी कई चीजें भी बरामद हुई हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष है।
गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन के मुताबिक, इस मामले की हर तरह से जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना ने हलचल मचा दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: