Chhattisgarh News: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अचानक कटी बिजली, SNCU वार्ड में 4 नवजातों की मौत
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Chhattisgarh News: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अचानक बिजली चली गई, जिससे नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) वार्ड में भर्ती चार नवजातों की मौत हो गई। नवजातों की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है।
नवजातों की मौत के बाद जिले के कलेक्टर, एसपी, निगम आयुक्त, एसडीएम, सीएमएचओ, अस्पताल अधीक्षक, विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने एसएनसीयू का निरीक्षण किया और घटना का जायजा लिया। उधर, नवजात के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
Chhattisgarh | 4 infants died at Ambikapur Medical College allegedly due to a power cut for 4 hrs in SNCU ward last night
I've instructed Health Secy to form probe team. Going to Ambikapur Hospital to gather more info. Further action will be ensured after probe: State Health Min pic.twitter.com/J0lWxsnfEC
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 5, 2022
बताया जा रहा है कि बच्चे राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती थे। इसी दौरान रविवार रात करीब 11 बजे अचानक अस्पताल की लाइट कट गई। करीब चार घंटे बाद जब तक लाइट आई, चार नवजातों की मौत हो चुकी थी।
मौके पर मौजूद बच्चों के परिजनों ने बताया कि बिजली जाने के बाद वार्मर ने काम करना बंद कर दिया। उधर, बच्चों की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि जिन बच्चों की मौत हुई है, उनकी हालत गंभीर थी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: