Head Constable Suicide : देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान चल रहा है। छत्तीसगढ़ में चुनाव ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बल के एक जवान ने आत्महत्या कर ली। उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शुक्रवार को यह घटना घटी है। जिले के पीपरछेड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के कुदेदादर गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल में मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल के हेड कांस्टेबल जियालाल पवार तैनात थे। यह मतदान केंद्र गरियाबंद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में आता है, जहां दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है।
यह भी पढ़ें : ‘पहले चरण की वोटिंग से BJP में घबराहट’, News 24 से बातचीत में क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे
सक्रिय वोटिंग कार्यों में नहीं लगी थी ड्यूटी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल जियालाल पवार ने कथित तौर पर स्कूल के एक कमरे में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि जियालाल पवार रिजर्व टीम में थे और सक्रिय मतदान कार्यों में उनकी ड्यूटी नहीं लगी थी।
यह भी पढ़ें : बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी, पूर्णिया में पप्पू यादव निर्दलीय तो किशनगंज में 3 मुस्लिम कैंडिडेट
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि, अभीतक जवान के सुसाइड करने की वजह सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines