
'पहले चरण की वोटिंग से BJP में घबराहट', News 24 से बातचीत में क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे
Edited By Deepak Pandey

Edited By Deepak Pandey
Mallikarjun Kharge Exclusive Interview : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पहले चरण की वोटिंग संपन्न हो गई है। अब दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत की।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारा मेनिफेस्टो सबके लिए है। हमको सबको लेकर चलना है। पार्टी के मेनिफेस्टो में सब बताया गया है। पहले चरण के मतदान से भाजपा में घबराहट है। जनता अब धीरे-धीरे उन लोगों के बारे में समझ रही है। घबराहट में वे कभी मंगलसूत्र की बात करते हैं तो कभी मुसलमानों और नेहरू-गांधी परिवार की बात करते हैं। नेहरू ने देश को आगे बढ़ाया। आजादी के बाद उन्होंने जितना काम किया, मोदी ने 10 साल में उसका 5 प्रतिशत भी काम नहीं किया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: