Chhatisgarh Bilaspur Girl Child Rape Murder: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आरोप 14 साल के बच्चे पर लगे हैं, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के चाचा को भी सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में पकड़ा गया है।
बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि आरोपी लड़के के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करके उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। उसके चाचा पर IPC की धाराओं और यौन अपराधों से जुड़े बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:शादी की खुशियां मातम में बदली, बिहार में ट्रैक्टर से टकराई बारातियों की कार, 3 बच्चों समेत 7 की मौके पर मौत
पड़ोसी ने शौचालय की तरफ ले जाते देखा
पुलिस अधिकारी उमेश कश्यप के अनुसार, बच्ची की मां की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। उसने आरोपी को रंगे हाथों वारदात अंजाम देते पकड़ा था। घटना बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके की है। शिकायत के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसके पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे।
मां घर के कामों में व्यस्त थी। इस बीच वह बच्ची को लेने आई तो वह नहीं मिली। इधर उधर तलाश करने भी वह नहीं मिली। पड़ोसी ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाला लड़का हाथ पकड़कर उसे शौचालय की तरफ ले गया था। वह बेटी को लेने के लिए मौके पर पहुंची तो शौचालय का दरवाजा बंद मिला।
यह भी पढ़ें:जबरन फूल देना भी यौन उत्पीड़न! SC ने टीचर की हरकत को माना गलत, जानें फिर क्यों कर दिया रिहा?
खून से लथपथ और बेहोश मिली बच्ची
पुलिस के अनुसार, महिला ने शौचालय का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वह अंदर से बंद था। काफी कशमकश के बाद लड़के ने दरवाजा खोला और वह महिला को धक्का देकर भाग गया। महिला ने देखा कि उसकी बेटी खून से लथपथ हालत में बेहोश थी। वह उसे उठाकर तुरंत अस्पताल ले गई, लेकिन ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हो चुकी थी।
उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची के निजी अंगों पर चोटें लगी थीं। उसके शरीर पर नाखून मारने और दांतों से काटने के निशान थे। आरोपी लड़के ने उसका मुंह भी दबा दिया था। दम घुटने की वह से वह बेहोश हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस ने लड़के को दबोच लिया।
यह भी पढ़ें: BJP सांसद का अकाउंट हैक, अश्लील वीडियो अपलोड किए, स्पा और बॉडी मसाज कर रहीं लड़कियां
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines