---विज्ञापन---

BJP सांसद का अकाउंट हैक, अश्लील वीडियो अपलोड किए, स्पा और बॉडी मसाज कर रहीं लड़कियां

Vivek Narayan Shejwalkar X Account Hack: भाजपा सांसद का अकाउंट हैक करके स्पा और बॉडी मसाज करते हुए के वीडियो अपलोड कर दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

Vivek Narayan Shejwalkar X Account Hack (कमल वर्मा, ग्वालियर): भाजपा सांसद का X अकाउंट हैक हो गया है। हैकरों ने उनके हैंडल पर अश्लील वीडियो भी अपलोड कर दिए। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भाजपा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

हैकर ने उनके अकाउंट पर स्पा और बॉडी मसाज करते हुए अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए हैं। हालांकि पुलिस उनका अकाउंट रिकवर करने की कोशिश कर रही है, लेकिन मामले में अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक्सपर्ट की मदद ले रहे हैं, जल्दी मामला सुलझा लेंगे। अकाउंट हैक करने वाले का जल्द पता लगा लिया जाएगा।

---विज्ञापन---

सऊदी अरब में बैठकर हैक किया गया अकाउंट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के किसी हैकर ने सांसद विवेक नारायण का ऑफिशियल X हैंडल अकाउंट हैक किया है। 28 जनवरी 2024 को हैक हुए अकाउंट पर हैकर ने शेखों की तस्वीरें, मसाज करती लड़की का वीडियो अपलोड कर दिया है। मसाज के लिए कमरा तैयार करती लड़कियों का वीडियो डाला है। अश्लील गाने भी शेयर किए गए हैं।

First published on: Mar 13, 2024 10:15 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola